Doordrishti News Logo

कारोबारी पर धारदार हथियारों से हमला

  • स्टील बर्तनों पर मिलने वाले ठेकों की रकम पर अवैध वसूली का खेल
  • मोबाइल और 80 हजार रुपए लूटे -मरा समझ कर छोड़ भागे बदमाश -घायल का उपचार जारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कारोबारी पर धारदार हथियारों से हमला। शहर के सांगरिया फांटा के पास में 12 मार्च की रात को स्टील बर्तन कारोबारी पर दो तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर उससे 80 हजार रूपए,मोबाइल लूट लिया। धारदार हथियारों से किए गए हमले में कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मरा समझ कर बदमाश भाग गए। घायल हो पहले एम्स फिर बासनी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां उसका उपचार जारी है। इस बारे में बासनी थाने में पार्टनर की तरफ से दो नामजद लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।

बासनी पुलिस ने बताया कि मूलत: जालोर जिले के डेडवा सांचोर हाल शंकरनगर सांगरिया फांटा निवासी अशोक पुत्र भागीरथ विश्रोई की तरफ से मामला दर्ज कराया गया है। इसमें बताया कि वह रानीवाड़ा जालोर निवासी रमेश पुत्र हेमाराम पटेल एवं कमलेश कुमार के साथ में पार्टनरशिप में स्टील बर्तन बनाने का काम करता है। यह लोग सांगरिया और आसपास के लोगों से ठेेके लेकर कार्य करते है।

12 मार्च की रात में उसका पार्टनर रमेश पटेल बाइक लेकर रिको सांगरिया से अपने घर सांगरिया शंकर नगर की तरफ आ रहा था। तब भिक्षु होटल के पास में अब्दुल कादिर और मो.फैजान रजा ने रास्ता रोका और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गया। उसकी जेब से 80 हजार रूपए और मोबाइल लूट कर ले गए। इन लोगों ने रमेश पटेल को स्टील बर्तनों के ठेेके से मिलने वाले एडवांस राशि के लिए कई बार धमकाया था। वक्त घटना हमले से पहले उसे धमकी दी और फिर हमला किया गया।

मेडिकल कॉलेज रोड पर बाइक सवारों ने लूटा मोबाइल,दो गिरफ्तार

होश आने के बाद रमेश पटेल ने पार्टनर कमलेश को फोन किया और उसे एंबुलैंस 108 की मदद से एम्स अस्पताल लेकर गए। बाद में उसे बासनी सरस्वती नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उसका उपचार जारी है। रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों द्वारा उनसे अवैध वसूली के लिए कई बार धमकाया गया है। यह लोग स्टील बर्तनों के काम पर मिलने वाले ठेकों की एडवांस राशि को लेकर फिरौती मांगते है। आरोपी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। फिलहाल बासनी पुलिस की तरफ से इस बारे में अग्रिम जांच की जा रही है। आरोपी हाथ नहीं लगे हैं।