Doordrishti News Logo

रॉयल्टी रसीद चैक करने को मांगी, डंपर चढ़ाने का प्रयास

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती मोगड़ा पुल पर एक डंपर चालक को रॉयल्टी चैकिंग के नाम पर रसीद जांच की जा रही थी। तब उसके चालक ने रॉयल्टी कर्मचारी पर डंपर को चढ़ाने का प्रयास किया और गाड़ी को टक्कर मार कर भाग निकला। इस बारे में कुड़ी थाने में हत्या प्रयास में मामला दर्ज करवाया गया है।

कुड़ी पुलिस ने बताया कि घटना में झंवर के खुडाला निवासी अनेकराम पुत्र नारायण विश्रोई की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह मोगड़ा पुल पर अपनी रॉयल्टी चैकिंग ड्यूटी पर था। तब एक डंपर चालक को रूकवा कर रॉयल्टी रसीद जांच के लिए कहा गया। इस पर अज्ञात डंपर चालक ने उस पर डंपर चढ़ाकर मारने का प्रयास किया साथ ही उसकी गाड़ी को भी टक्कर मार कर भाग निकला। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी डंपर चालक का पता लगाया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: