Doordrishti News Logo

प्रधानाचार्य नोटिफिकेशन जारी होते ही 17000 पदों पर पदोन्नति का रास्ता साफ

  • शिक्षा विभाग में आएगी क्रांति
  • 12000 प्रधानाचार्य पदों पर होगी पदोन्नति
  • सभी अध्यापक संवर्ग में श्रेणी बद्ध पदोन्नति के मिलेंगे अवसर
  • हेड मास्टर केडर होगा समाप्त

जोधपुर,राजस्थान के शिक्षा विभाग में सुदृढ़ीकरण के लिए सेकेंडरी स्कूल हेड मास्टर का पद समाप्त कर प्रिंसिपल के पद बनाए जा रहे हैं व इनको प्रशासनिक सहयोग के लिए वाइस प्रिंसिपल के पदों का सृजन किया जा रहा है जो विभाग के लिए मील का पत्थर साबित होगा। शिक्षा विभाग में व्याख्याता व हेड मास्टर के बीच विवाद को हमेशा के लिए समाप्त करने के लिए हेड मास्टर का पद समाप्त कर वाइस प्रिंसिपल के पद का सृजन किया गया। जिससे भविष्य में राजपत्रित अधिकारियों के मध्य पदोन्नति को लेकर विवाद उत्पन्न न हो एवं शैक्षिक माहौल भी अच्छा बना रहे।

राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान शैक्षिक राज एवं अधीनस्थ सेवा नियम 2021 बनाकर शिक्षा विभाग में क्रांति लेकर आए। वर्तमान में लगभग अट्ठारह सौ प्रधानाचार्य पद रिक्त हैं, साथ ही 2021-22 की डीपीसी भी बकाया है लेकिन राज्य सरकार की मंशा है कि प्रधानाचार्य का नोटिफिकेशन जारी कर हेड मास्टर का कैडर समाप्त कर 35 00 सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य को पदस्थापित कर 5300 के लगभग पदों पर वन टाइम डीपीसी करवा कर प्रधानाचार्य को पदस्थापित किया जाए। 12000 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में उप प्रधानाचार्य को पदस्थापित करना है।

जिससे शिक्षा विभाग में प्रतीक्षित अध्यापक व वरिष्ठ अध्यापक वर्ग को पदोन्नति के भरपूर अवसर मिले। वाइस प्रिंसिपल का पद सौ प्रतिशत पदोन्नति द्वारा भरा जाएगा। जिससे सभी ढाई लाख अध्यापक व वरिष्ठ अध्यापक व व्याख्याताओं को पदोन्नति के श्रेणीबद्ध अवसर मिलेंगे। सरकार द्वारा राजपत्रित अधिकारियों के विवाद को खत्म करने के लिए हेड मास्टर के कैडर को खत्म किया। भविष्य में किसी तरह का विवाद न हो इसलिए वाइस प्रिंसिपल सौ प्रतिशत पदोन्नति द्वारा भरा जाएगा। यह विभाग और छात्र हित में है।

राजस्थान शैक्षिक राज्य एवं अधीनस्थ सेवा नियम 2021 का शिक्षा विभाग में सकारात्मक परिणाम मिलेगा। वाइस प्रिंसिपल सौ प्रतिशत व्याख्याता पदोन्नति व इसका 6000 ग्रेड पर हो। इससे 250000 लाख अध्यापक के सभी संवर्ग को श्रेणीबद्ध रूप से पदोन्नति के भरपूर अवसर मिलेंगे।

रामुराम जाखड़ प्रदेश उपसभाध्यक्ष रेसला राजस्थान।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026