Doordrishti News Logo

जोधपुर, स्थानीय निकाय विभाग के उप निदेशक दलवीरसिंह ढढ्ढा ने मंगलवार को पाली नगर परिषद के आयुक्त एवं नगर पालिका भीनमाल के अधिशाषी अधिकारी के साथ वर्चुअल बैठक लेकर तीन मृतक आश्रितों को नियुक्ति देने का निर्णय लिया। स्थानीय निकाय विभाग के उप निदेशक ढढ्ढा ने बताया कि वर्चुअल बैठक में पाली के एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा भीनमाल के दो सफाई कर्मचारियों की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को अनुकम्पा प्रकरणों पर विचार विमर्श कर नियुक्ति देने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने बताया कि पाली के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी स्व. अमृतलाल की पत्नी अंजू द्वारा नगर परिषद पाली में अनुकम्पा नियुक्ति के लिए 3 मई को आवेदन प्रस्तुत किया गया। परिषद द्वारा प्रकरण को 12 मई 2021 को कमेटी में प्रस्तुत किया गया। मंगलवार को वर्चुअल बैठक के पश्चात नगर परिषद पाली के आयुक्त बृजेशराय द्वारा अंजू को नियुक्ति का आदेश सौंपा।

इसी तरह भीनमाल के सफाई कर्मचारी स्व अमृतलाल प्रकरण में आश्रित के बालिग होने पर संपूर्ण प्रक्रिया आवेदनकर्ता द्वारा पूर्ण करने पर प्रकरण को निस्तारित किया गया । भीनमाल के ही सफाई कर्मचारी स्व मदनलाल के आश्रित के आवेदनकर्ता द्वारा पाई गई कमियों को पूर्ण करते हुए नगरपालिका द्वारा कमेटी के समक्ष प्रकरण के प्रस्तुत किया गया।

ये भी पढ़े :- ऑक्सीजन सिलेंडरों की दूसरी खेप भी जोधपुर पहुंची

उन्होंने बताया कि पाली नगर परिषद के आयुक्त द्वारा मंगलवार को ही आश्रित को नियुक्ति आदेश जारी करने पर शासन सचिव, निदेशक, पाली कलेक्टर एवं अतिरिक्त निदेशक स्वायत शासन विभाग ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई संदेश प्रेषित किए गए।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026