Doordrishti News Logo

जोधपुर, राजस्थान में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण कानून के तहत महिलाओं को सशक्तिकरण देने और अतिशीघ्र कानून लागू करने के संदर्भ में जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की निवर्तमान उपाध्यक्ष शारदा चौधरी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम पत्र लिखा है। उन्होंने अपील की है कि महिलाएं आज समाज में बराबर की स्थिति में है और उत्कृष्ट कार्य कर रही है। लोकतंत्र में महिलाएं सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, सरपंच व पार्षद चुनकर आ रही हैं लेकिन वह अपने अधिकारों का प्रयोग व अपने कर्तव्यपथ का स्वतंत्रतापूर्वक निर्वहन नहीं कर पा रही है। समाज में पुरुषात्मक ढांचे का गहराई से मौजूद होने के कारण महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिलकर भी आज अधूरा है। सरकार की ओर से इन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की पहल की गई लेकिन यह महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित नहीं कर रहा है और वे अपने मूलभूत अधिकारों से वंचित हैं। उनके अधिकारों का प्रयोग पुरुष पति, पिता, भाई आदि करते हैं। महिलाएं आज भी अपने घर के कामों में ही समय बिताती है। अपने कार्यकाल के दौरान स्थानीय जनता से परिचित भी नहीं हो पाती है। जब तक महिलाओं की आवाज नहीं सुनी जाएगी और महिलाओं को कर्तव्य पालन के लिए स्वतंत्र अवसर नहीं दिया जाएगा, तब तक लोकतंत्र नहीं हो सकता। शारदा चौधरी ने कहा कि सारे सरकारी मुख्यालय पर इस कानून को सख्ती से लागू करवाए और प्रशासन को दिशा निर्देश दे ताकि महिला प्रतिनिधि अपने कर्तव्य का निर्वहन अपने तरीके से कर सके।

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026