Doordrishti News Logo

रामदेवरा के लिए भगत की कोठी से एक और मेला स्पेशल ट्रेन आज से

  • आवागमन में 21 ट्रिप करेगी
  • जातरुओं के लिए तीसरी मेला स्पेशल ट्रेन

जोधपुर,रामदेवरा के लिए भगत की कोठी से एक और मेला स्पेशल ट्रेन आज से। रामदेवरा जाने वाले जातरुओं की संख्या में निरंतर वृद्धि को देखते हुए रेलवे द्वारा शनिवार से भगत की कोठी से रामदेवरा रेलवे स्टेशनों के बीच एक और मेला स्पेशल ट्रेन प्रारंभ की जा रही है।

यह भी पढ़ें – पुलिस ने टायर ब्रस्ट कर किया से अवैध डोडा पोस्त व हथियार बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार

जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि रामदेवरा आवागमन की सुविधा हेतु दो मेला स्पेशल ट्रेनें पहले से ही संचालित की जा रही है जबकि एक और मेला स्पेशल ट्रेन शनिवार से भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से प्रारंभ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि ट्रेन 04865, भगत की कोठी-रामदेवरा मेला स्पेशल 31अगस्त से 20 सितंबर तक 21 ट्रिप भगत की कोठी से प्रतिदिन सुबह 11:50 बजे प्रस्थान कर अपराह्न 3:45 बजे रामदेवरा पहुंच जाएगी।

वापसी में ट्रेन 04866, रामदेवरा- भगत की कोठी मेला स्पेशल दोपहर 4.30 बजे रामदेवरा से प्रस्थान कर रात्रि 8:50 बजे भगत की कोठी पहुंच जाएगी। ट्रेन में यात्री सुविधा हेतु आठ जनरल डिब्बे होंगे।

सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार ट्रेन आवागमन में जोधपुर, राईका बाग,महामंदिर,मंडोर,मारवाड़ मथानिया,तिंवरी,ओसियां,मारवाड़ लोहावट और फलोदी रेलवे स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed