एक मासूम ने तोड़ा दम मृतकों की संख्या हुई 21,प्रभारी मंत्री दिलावर पहुंचे एमजीएच

  • जैसलमेर बस दुखांतिका
  • मृतकों के शव लाए जोधपुर
  • 9 एमजीएच और 10 एम्स मोर्चरी में रखवाए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),एक मासूम ने तोड़ा दम मृतकों की संख्या हुई 21,प्रभारी मंत्री दिलावर पहुंचे एमजीएच। जोधपुर जैसलमेर रोड थईयात गांव के पास में मंगलवार अपरान्ह हुई निजी बस दुखांतिका के मृतकों के 19 शवों को अब जोधपुर लाया गया है। जिनका डीएनए परीक्षण किया जाएगा और परिजन को सुपुर्द किया जाएगा।

जोधपुर के एमजीएच और एम्स अस्पताल की मोर्चरी में शवों को रखवाया गया है। इधर आज दोपहर में एक और मासूम दस वर्षीय यूनिस की मृत्यु हो गई। अब 14 लोगों का उपचार चल रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ कर 21 हो गई है। जिले के प्रभारी मंत्री मदन दिलावर एमजीएच पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछने के साथ चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली।

एमजीएच अधीक्षक डॉ.फतेह सिंह भाटी ने जानकारी दी कि 9 शव एमजीएच और 10 शवों को एम्स अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।एक शव पहले से ही जोधपुर में मौजूद है। घायलों में पांच लोग वेंटिलेटर पर और 8 की हालत नाजुक बनी है। डॉक्टर भाटी ने कहा हर मरीज पर सघन निगरानी के साथ इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पूरी तरह मुस्तैद है। मरीजों की विशेषज्ञ डॉक्टर्स देखरेख कर रहे है। शवों को जोधपुर लाया गया है,ताकि उनकी डीएनए जांच की जा सके।

अलग अलग हादसों में तीन की मौत

50-50 लाख सहायता की मांग 
इधर मामले में मृतकों को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज के प्रदेश अध्यक्ष पं. एसके जोशी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मृतकों के परिजन को 50-50 लाख रुपए,घायलों को दस -दस लाख रुपए की सहायता देने का आग्रह किया गया है। 7-8 मरीज 70 फीसदी से ज्यादा झुलसे हैं।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार अपरान्ह साढ़े तीन बजे के आस पास जैसलमेर से जोधपुर की तरफ आ रही एक निजी बस के एसी में शार्ट सर्किट के बाद भीषण आग लग गई थी,हादसे में बीस लोगों की दर्दनाक मौत जलने से हो गई और 15 लोग गंभीर और सामान्य तौर पर झुलस गए थे। बस में 57 लोग सवार थे। बस का इसी माह रजिस्ट्रेशन हुआ था और एकदम नई थी। बस के तीन फेरों के बाद यह हादसा हो गया। रात में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहले जैसलमेर फिर जोधपुर के एमजीएच पहुंचे थे। हादसे पर शेखावत ने भी गहरा दु:ख जताया। वे बोले पूरे प्रदेश को झकझोर देने वाली इस घटना के कारणों की प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026