भीषण पेयजल संकट के बीच जमकर पानी की चोरी

व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर पानी की चोरी के केस दर्ज

जोधपुर(डीडीन्यूज),भीषण पेयजल संकट के बीच जमकर पानी की चोरी। गर्मी में भीषण पेयजल संकट से गुजर रहे लोगों की परेशानी नहीं थम रहीं है। अब तक तो ग्रामीण क्षेत्रों में चालू पेयजल लाइन से अवैध कनेक्शन लेकर पानी चोरी होता आया है। मगर अब शहर में कई ऐसे प्रतिष्ठान भी है जो पानी चोरी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए – किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

जलदाय विभाग ने सुभाष चौक और डिफेंस लैब क्षेत्र में चैकिंग करके सर्विस सेंटर पर अवैध रूप से पाइप लाइन से कनेक्शन लेकर पानी की चोरी करने वाले मोटर गैरेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रातानाडा पुलिस के अनुसार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर उपखंड रातानाडा में तैनात सहायक अभियंता ने चैकिंग की तो डिफेंस लैब रोड पर स्थित मैसर्स स्वास्तिक ऑटो मोबाइल्स, सुभाष चौक में स्थित मैसर्स रॉयल मोटर्स,मैसर्स मां वैष्णों कार डेकोर, ईस्ट पटेल नगर क्षेत्र में स्थित मैसर्स खेतेश्वर व्हील अलाईमेंट और मैसर्स रॉयल रेसिपिस ईस्टल पटेल नगर पर अवैध रूप से व्यवसासियक गतिविधियां संचालित की जा रही थी और पानी का कनेक्शन सरकारी पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त करके चोरी कर काम में लिया जाता पाया गया।

इसी प्रकार पीएचईडी पाइप लाइन स्कीम माणकलाव,दईजर बनाड़ योजना के सुपरवाइजर भागीरथ पुत्र बीरमाराम विश्नोई, अधिशाषी अभियंता महेन्द्र किराड और कनिष्ठ अभियंता जितेन्द्र कुमार ने पाया कि गुजरावास क्षेत्र में अवैध जल कनेक्शन कर पानी चोरी किया जा रहा है। बनाड़ थाने में कालूराम को नामजद कर रिपोर्ट दी गई। वह पानी चोरी कर ट्रेक्टर टैंकर में भर रहा था।

Related posts:

डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया उपभोक्ता के लिए खतरनाक

April 3, 2026

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026