समाज के स्वास्थ्य संरक्षण में आयुर्वेद का अद्भुत योगदान-प्रो.प्रजापति

आरोग्य भारती जोधपुर का धन्वन्तरि जयंती समारोह सम्पन्न

जोधपुर,समाज के स्वास्थ्य संरक्षण में आयुर्वेद का अद्भुत योगदान-प्रो. प्रजापति। आरोग्य भारती जोधपुर द्वारा गुरुवार को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में धन्वंतरि जयंती समारोह का आयोजन स्टील भवन शास्त्री सर्कल में किया गया। समारोह की अध्यक्ष ब्रह्मचारिणी वृन्दा चैतन्य आचार्य चिन्मय मिशन,मुख्य अतिथि प्रो.(वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति कुलपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर, विशिष्ट अतिथि डॉ.पंकज भारद्वाज डीन (रिसर्च) एम्स जोधपुर,तरुण प्रजापति थे।मुख्य अतिथि कुलपति प्रो.(वैद्य) प्रदीप कुमार प्रजापति ने भगवान धन्वंतरि के अवतरण के बारे में बताते हुए आयुर्वेद का उद्देश्य स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा एवं रोगों का निवारण पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने आयुर्वेद में हो रहे शोध कार्यों के बारे विस्तार से बताया। उन्होंने आहार में मिलेट्स (श्रीअन्न) की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी एवं शारीरिक,मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य के विकास में आयुर्वेद के योगदान के बारे में बताया।समारोह की अध्यक्ष ब्रह्मचारिणी वृन्दा चैतन्य आचार्य चिन्मय मिशन ने बताया कि आरोग्य भारती स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत है एवं आयुर्वेद में वर्णित विभिन्न परिचर्या जैसे दिनचर्या, ऋतुचर्या आदि का पालन करने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि तरुण प्रजापति ने बताया कि सर्वे भवंतु सुखिन के लक्ष्य को प्राप्त करने में आयुर्वेद के अनुसार जीवन शैली का पालन करना अति आवश्यक है। आयुर्वेद को पुरानी विरासत बताते हुए योग के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आने वाली दुनियां बहुत जल्द ही आयुर्वेद को अपनायेगी। विशिष्ट अतिथि डॉ. पंकज भारद्वाज,डीन (रिसर्च) एम्स जोधपुर ने कोविड के दौरान प्रचलित हुई आयुर्वेद की आयुष 64 के शोधकार्य के बारे में बताया। उन्होंने आहार-विहार में स्वास्थ्य संबधी उपयोगी फॉर्मूले के बारें में चर्चा की एवं आहार से प्राप्त होने वाली केलोरी के बारे में विस्तार से बताया।

यह भी पढ़ें – कांग्रेस के पूर्व महापौर रामेश्वर दाधीच भाजपा में शामिल

समारोह में आरोग्य भारती जोधपुर प्रान्त के अध्यक्ष बृज किशोर माथुर, उपाध्यक्ष डॉ.रूप दास धारीवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश शाह,कार्याध्यक्ष प्रो. प्रेम प्रकाश व्यास डीन (रिसर्च) विश्वविद्यालय,जोधपुर महानगर अध्यक्ष पदम सिंह,जोधपुर महानगर सचिव ओम प्रकाश माहेश्वरी,संजय कपूर,चंद्र शेखर,गजेंद्र,डॉ हेमन्त कुमार सहित गणमान्य उपस्थित थे। समारोह का शुभारंभ धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं धन्वंतरि स्तवन से किया,तत्पश्चात अतिथि परिचय संजय कपूर ने किया। स्वागत उद्बोधन कार्याध्यक्ष प्रो.प्रेम प्रकाश व्यास डीन (रिसर्च) विश्वविद्यालय ने किया। कार्यक्रम का संचालन रेजिडेंट डॉ.ऋषिकेश आचार्य ने किया एवं आयोजन सचिव ओम प्रकाश माहेश्वरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रिंसिपल प्रो.महेंद्र शर्मा,डॉ.राकेश शर्मा,डॉ.हरीश सिंघल, डा.मोनिका वर्मा,डॉ.संजय श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त प्रो.मनोज कुमार शर्मा तथा जोधपुर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। शांति मंत्र के साथ समारोह का समापन हुआ। समारोह में आयुर्वेद,होम्योपैथी तथा योग प्राकृतिक चिकित्सा के 16 विशेषज्ञों को आरोग्य सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया जिसमे प्रो.महेश कुमार शर्मा,डॉ.अनिता शर्मा,डॉ.उषा अग्रवाल,डॉ.महेन्द्र पटवा,डॉ.स्वाति मोदी,डॉ.अर्जुन सिंह राजपुरोहित,डॉ. दीपक परिहार,डॉ.रोजलीना डिसूजा, डॉ.चन्द्रभान शर्मा,डॉ.मनोहर सिंह,डॉ. विष्णु दत्त दाधीच,डॉ.राजेन्द्र पारीक, गजेन्द्र सिंह परिहार,प्रेम रतन सोत वाल,वैद्य दिनेश ठाकुर,हेमराज गुर्जर।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews