Doordrishti News Logo

युवक पर बीयर की बोतल से हमला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक पर बीयर की बोतल से हमला। शेरगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक पर रास्ता रोककर बीयर की बोतल से हमला किया गया। थानाधिकारी खेताराम सियोल ने बताया कि भंवरलाल पुत्र पुरखाराम सोनी ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पानी की बोतल पर 6 रुपए ज्यादा वसूलने पर 3 हजार का जुर्माना

भंवरलाल ने बताया कि वह अपने खेत से दासानिया की ओर आ रहा था। इसी दौरान अरुण पुत्र अंबाराम बाइक से आया और उसने भंवरलाल का रास्ता रोक लिया। आरोप है कि अरुण ने अपने बैग से बीयर की बोतल निकालकर फोड़ दी और उससे भंवरलाल पर हमला कर दिया।

इस हमले में भंवरलाल के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उसे तुरंत उपचार के लिए शेरगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया। पीडि़त भंवरलाल की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपी अरुण के संबंध में जानकारी जुटा रही है।