एयरफोर्स कार्मिक पुत्र ने आरटीओ निरीक्षक पिता पर लगाया मां को जहर देकर मारने का आरोप
शव का कराया मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम
जोधपुर,शहर के बनाड़ इलाके में रहने वाले एयरफोर्स कार्मिक ने अपने आरटीओ निरीक्षक पिता पर मां को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दी है। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंपा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया जहर से मौत होना प्रतीत हुआ है। फिलहाल विसरा भी प्रिजर्व कर लिया गया है। इसमें अब गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।
बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि एयरफोर्स में तैनात महिपाल सिंह जांगू ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसके पिता लिखमाराम जाट आरटीओ में निरीक्षक पद पर कार्यरत है। यह लोग मूलरूप से जाजीवाल खिंचियान हाल हनुमाननगर सारण नगर में रहते है। 20-21 की रात को उसकी माता 56 साल की सीता देवी को संदिग्ध हालात में निजी अस्पताल में ले जाया गया था। आशंका है कि उसकी मां को पिता लिखमाराम ने जहर देकर मारा है।
वक्त घटना जानकारी हुई कि उसकी माता को रात्रि में गला दबाया गया और जबरन जहर पिलाया गया। बाद में पिता व अन्य मां को अस्पताल लेकर गए थे। मगर सीतादेवी की मौत हो गई। थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि घटना पर हत्या में मामला दर्ज किया गया। शव का मंगलवार को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया मौत का कारण जहर से होना सामने आ रहा है। विसरा प्रिजर्व किया है। विस्तृत रिपोर्ट आना बाकी है। थानाधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज करने उपरांत मौका तस्दीक की गई। इसमें अब अनुसंधान किया जा रहा है। हत्या का आरोप स्पष्ट नही हो पाया है। दहेज प्रताड़ऩा की धारा लगाई गई है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews