Doordrishti News Logo

जैसलमेर में वायुसेना का विमान क्रैश

  • धमाके की आवाज से सहम गए लोग
  • धमाके से इलाके में दहशत
  • जानमाल का नुकसान नही

जोधपुर,जैसलमेर में वायुसेना का विमान क्रैश। जैसलमेर जिले के एक ग्रामीण इलाके में भारतीय वायुसेना का एक टोही विमान क्रैश हो गया, हादसे में कोई जनहानि नही हुई। इस हादसे में अचानक विमान क्रैश होकर जमीन पर गिर पड़ा और विमान से आग की लपटें उठने लगी।

जमीन पर पड़े विमान को आग की लपटों से घिरा हुआ देख कर लोग सहम गए और क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया। विमान के क्रैश होने की सूचना पर वायुसेना के अधिकारी व जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फायरब्रिगेड की दमकल आग बुझाने के लिए घटना स्थल पर पहुंची।अधिकारियों ने इलाके को अपने कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें- दो सूने मकानों में चोरों ने सैंध लगाकर आभूषण और नगदी चुराई

प्राप्त जानकारी व मीडिया रिपोर्टों के अनुसार गुरुवार सुबह भारतीय वायु सेना का एक टोही विमान जैसलमेर शहर से 30 किलोमीटर दूर रोजानियों की ढाणी पीथला गांव में क्रैश हो गया। इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि के समाचार नही हैं। हादसे की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन व वायु सेना के अधिकारी पहुंचे मौके पर पहुंच गए। तुरंत ही फायर ब्रिगेड की दमकल भी मौके पर पहुंची और टोही विमान के मलबे में लगी आग को काबू किया। बताया गया कि यह एक विमान मानव रहित टोही विमान था। जो आसमान से जासूसी गतिविधियों पर नजर रखता है। इसे जासूसी विमान भी कहा जाता है।

दूरदृष्टिन्यूज़ का एप यहां से इंस्टॉल कर सकते हैं https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026

शहर में सक्रिय लुटेरों ने पर्स और चेन लूटी: एक में आरोपी शांतिभंग में पकड़ा

March 4, 2026

वृद्ध ने फंदा लगाकर दी जान

March 4, 2026

चेनपुरा बावड़ी गेर में भिड़े दो गुटों के युवक: एक का सिर फटा केस दर्ज

March 4, 2026