Doordrishti News Logo

साझा रणनीति से पंजाब को एक नई सोच की सरकार देने का लक्ष्य- शेखावत

  • दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित
  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, कैप्टन अमरिंदर, भाजपा पंजाब प्रभारी केन्द्रीय मंत्री शेखावत थे मौजूद

दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब में साझा रणनीति पर विचार विमर्श कर रणनीति पर मंथन शुरू कर दिया है। आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के विभिन्न संदर्भों पर राय-मशविरा करने के उद्देश्य से सोमवार को दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक आयोजित हुई।

पंजाब विधान सभा चुनाव को लेकर पंजाब प्रभारी केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोमवार को दिल्ली में पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह तथा शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ढींडसा के साथ गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आगामी पंजाब विधान सभा चुनाव के विभिन्न संदर्भों पर राय -मशविरा किया गया। पंजाब प्रदेश प्रभारी केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि साझा रणनीति से हम पंजाब की जनता को एक नई सोच की सरकार देना चाहते हैं जो उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

स्वतंत्रता दिवस पर आयुष शोध और नवाचार को नई दिशा देने का आह्वान

August 15, 2026

मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय में किया ध्वजारोहण

August 15, 2026

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पतालों में किया ध्वजारोहण

August 15, 2026

दो दिवसीय राष्ट्रीय आपातकालीन जीवन रक्षक प्रशिक्षण सम्पन्न

August 15, 2026

मिलकर गाएं वंदेमातरम भारत मां की शान में...

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026

उत्तराखंड टनल में भूधंसाव से 22 फंसे 19 सुरक्षित निकाले,7 की मौत

August 14, 2026

रामदेवरा के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन

August 14, 2026

उम्मेद राजकीय स्टेडियम में होगा स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह

August 14, 2026