Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की बासनी पुलिस ने शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। उसने एम्स अस्पताल के सामने से बाइक को चुराया था। शातिर अस्पताल में पैर के इलाज के बहाने बैठा रहा। फिर मौका लगने पर बाइक को चुरा ले गया। अब इससे अन्य वारदातों के बारे में पता लगाया जा रहा है।

बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि आरोपी ने एम्स अस्पताल के सामने से बाइक चुराई थी, जिस पर आरोपी को चुराई गई बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस की टीम ने बाड़मेर निवासी शांतिलाल पुत्र धनराज जैन को गिरफ्तार किया।

आरोपी एम्स अस्पताल में पैर का इलाज करवाने के बहाने आया था जहां एम्स अस्पताल के बाहर बैठकर पहले उसने रैकी की। आने-जाने वालों पर नजर रखी जैसे ही टिहरी निवासी गोपाल सिंह पुत्र रूप सिंह ने बाइक पार्किंग में रखकर अंदर गया तो पीछे से बाइक चुराकर ले भागा। पुलिस को संदेह है कि आरोपी अन्य वाहन चोरी की वारदातों में भी शामिल रहा है। ऐसे में अब आरोपी से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026