Doordrishti News Logo

अहमदाबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस का पिण्डवाड़ा स्टेशन पर ठहराव

जोधपुर, रेलवे प्रशासन द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा के लिए अहमदाबाद-जम्मूतवी-अहमदाबाद ट्रेन का पिण्डवाड़ा स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाडी संख्या 19224,जम्मूतवी-अहमदाबाद एक्सप्रेस जो 13 अप्रैल से जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी वह पिण्डवाड़ा स्टेशन पर 08.51 बजे आगमन व 08.53 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19223, अहमदाबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस जो दिनांक 14 अप्रैल से अहमदाबाद से प्रस्थान करेगी वह पिण्डवाड़ा स्टेशन पर 15.18 बजे आगमन एवं 15.20 बजे प्रस्थान करेगी। यह ठहराव छः माह के लिए दिया जा रहा है, जिसे समीक्षा पश्चात बढाया भी जा सकता है।

ये भी पढें- उधना-भगत की कोठी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन का संचालन

बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन अवधि में विस्तार:-
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर स्पेशल ट्रेन के संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है। मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाडी संख्या 04711/04712, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन अवधि में बीकानेर से 15 अप्रैल से 24 जून (11 ट्रिप) तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से 16 अप्रैल से 25 जून (11 ट्रिप) तक विस्तार किया जा रहा है। ट्रेन के संचालन समय एवं ठहराव पूर्ववत रहेंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026