Doordrishti News Logo

कॉपरेटिव चुनाव में नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ेे

गाडिय़ों में तोड़फ़ोड़

जोधपुर,जिले के ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे कॉ-ऑपरेटिव चुनाव में मंगलवार को दो नेताओं के समर्थक आपस में भिड़ गए। आरोप है कि ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा की गाड़ी के शीशे फोड़ दिए गए। बाद में दिव्या मदेरणा ने पुलिस के समक्ष अपना रोष भी जाहिर किया। रात तक इस बारे में पुलिस में मामला दर्ज नहीं हुआ था। दूसरे नेता पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के समर्थक बताए जाते हैं। पुलिस बंदोबस्त के बीच यह सब हुआ था। आरोप है कि जाखड़ के पीए नारायण राम ने दिव्या की गाड़ी पर डंडे से हमला बोला। इसके बाद समर्थकों ने भी पथराव कर दिया। इस घटना में दिव्या बाल-बाल बची हैं। इस दौरान पुलिस को दोनों नेताओं के समर्थकों को खदेडऩा पड़ा।

ये भी पढ़ें- जेडीए ने बहुमंजिला इमारत के अवैध निर्माण कार्य को करवाया बंद

जिले के भोपालगढ़ क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे यह घटना होना बताया गया है। पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के समर्थकों का आरोप था कि ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा अध्यक्ष प्रत्याशी मनीष खदाव को परिवार से नहीं मिलने दे रहीं। इसी बात को लेकर दोनों गुट आमने-सामने हो गए। दिव्या मदेरणा ने बताया कि मैं अपने कैंडिडेट को लेकर जा रही थी। तभी जाखड़ के समर्थकों ने हमला कर दिया। पत्थर फेंके। जाखड़ ने जान से मारने की धमकी दी है। इसकी जानकारी जोधपुर ग्रामीण एसपी को दे दी गई है। मदेरणा गुट के दो प्रत्याशी थे मैदान में पथराव होते ही ड्राइवर ने घुमा दी। गाड़ी भोपालगढ़ थानाधिकारी गिरधारीलाल ने बताया कि मंगलवार को भोपालगढ़ को-ऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी के चुनाव थे। इन चुनाव में दिव्या मदेरणा गुट के दो कैंडिडेट रामजीवन चोटिया और मनीष खदाव मैदान में थे। पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़ के गुट से रामभरोस जलवाणिया मैदान में थे।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री रोजगार मेले में दो सौ कर्मियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

नाम वापसी के लिए पहुंची थी मदेरणा

मंगलवार दोपहर को मनीष खदाव के नाम वापसी को लेकर दिव्या मदेरणा भोपालगढ़ पहुंची ही थीं। अस्पताल रोड स्थित तेजा हॉस्टल के पास बद्री गुट के लोग यहां-वहां छिपे बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान एक साथ पत्थरबाजी शुरू कर दी। अचानक हुई पत्थरबाजी से हडक़ंप मच गया। इस दौरान उनकी गाड़ी पर अचानक शुरू हुए पथराव से पुलिस भी हरकत में आ गई और वहां से लोगों को खदेडऩा शुरू किया। पथराव होते देख दिव्या मदेरणा के ड्राइवर ने गाड़ी मोड़ दी और पुलिस जाब्ता की तरफ भगाने लगे। आरोप है कि यहां भी पूर्व सांसद के समर्थक गाड़ी का पीछा कर पथराव करने लगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026