Doordrishti News Logo

इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवती से होटल में बुलाकर दुष्कर्म

  • वीडियो बनाकर देहशोषण
  • पीड़िता पहुंची थाने

जोधपुर, शहर की एक युवती के साथ बीकानेर के एक युवक ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। नशीला पदार्थ पिलाने के बाद वीडियो बनाया और देह शोषण करने लगा। पिछले सात माह से वह युवती का देह शोषण कर रहा था। पीड़िता गुरूवार को थाने पहुंची और युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया।

उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि शहर की रहने वाली एक युवती ने यह रिपोर्ट दी। इसमेंं बताया कि उसकी दोस्ती सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर बीकानेर के एक युवक के साथ जून में हुई थी। दोस्ती बढऩे के साथ संपर्क करने के लिए युवक ने उसे राइकाबाग स्थित एक होटल पर बुलाया। 28 जुलाई को युवक से मिलने होटल पर गई तब उसे एक कमरे में नशीला पदार्थ पिला दिया। जिससे वह अर्ध मूर्छित हो गई। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर बराबर धमकाने लगा। वह पिछले सात माह से उसका यौनशोषण कर रहा था। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर धमकाने और दुष्कर्म में प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच एसीपी उम्मेद सिंह की तरफ से की जा रही है। पीडि़ता का मेडिकल करवाने के साथ अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: