Doordrishti News Logo

शनिवार से परिवर्तित मार्ग से चलेगी हावड़ा सुपरफास्ट

यार्ड रीमॉडलिंग कार्य चल रहा है

जोधपुर, उत्तर-मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल पर प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण उत्तर-पश्चिम रेलवे की जोधपुर-बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस शनिवार से परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी इस अवधि में यह गाड़ियां मिर्जापुर स्टेशन नहीं जाएगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा ने बताया कि प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण गाड़ी संख्या 12308 जोधपुर- हावड़ा रेल सेवा 5 से 27 फरवरी तक जोधपुर से रवाना होगी वह अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज-मिर्जापुर- पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया प्रयागराज -प्रयागराज रामबाग- वाराणसी-पंडित दीनदयाल उपाध्याय होकर संचालित होगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 22308 बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस रेल सेवा 5 से 27 फरवरी तक बीकानेर से रवाना होगी वह रेल सेवा अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज,मिर्जापुर व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया प्रयागराज, प्रयागराज रामबाग व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के रास्ते संचालित की जाएगी । इस कारण यह दोनों गाड़ियां मिर्जापुर स्टेशन नहीं जाएगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

13 वर्ष पुराने मामले में आरोपी को 5 वर्ष की कठोर सजा

September 23, 2026

भारत स्काउट गाइड जोधपुर के रोवर्स-रेंजर्स ने पेश की सेवा की मिसाल

September 23, 2026

ट्रेनों एवं स्टेशन परिसरों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया

September 23, 2026

कृषि विवि में राष्ट्रीय सम्मेलन जल 2026 दस दिसंबर से

September 23, 2026

पल्स 2के26 में डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज ने जीते 30 पदक

September 23, 2026

नर्सेज एसोसिएशन का विभिन्न मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन

September 23, 2026

खारिया खंगार से शुरू हुआ चूना पत्थर का नया रेल यातायात

September 22, 2026

युवकों पर बरसाए पत्थर व डंडे धारदार हथियारों से भी किया हमला

September 22, 2026

एम्स जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर ने की आत्महत्या ओटी के ब्रेक रूम में मृत मिले

September 22, 2026