Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर की खांडाफलसा पुलिस ने ढाई सौ ग्राम सोना लेकर भागे एक आरोपी को चेन्नई से  गिरफ्तार किया है। 4 साल पहले आरोपी 250 ग्राम सोना चोरी कर भाग गया था। इस संबंध में खांडा फलसा थाने में रिपोर्ट हुई थी।

खांडाफलसा थानाधिकारी दिनेश लखावत ने बताया कि साल 2018 में सिंहपोल निवासी श्रीराम पुत्र ओम प्रकाश सोनी ने एक रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि उनकी दुकान पर एक लडक़ा काम करता था जिसने दुकान में रखा 250 ग्राम सोना चोरी कर लिया। पुलिस ने उसे तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

आखिरकार 4 साल बाद पुलिस ने चेन्नई से पश्चिम बंगाल निवासी सुजीत राय पुत्र मानिक राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब आरोपी से चोरी किया सोना बरामद करने को लेकर पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस की टीम लगातार उसकी लोकेशन को ट्रेस करने का प्रयास कर रही थी। आखिरकार वह चैन्नई में मिला।

>>> कुछ देर हुई हल्की बारिश, उमस से हालत खराब

Check price 👆

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026