राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर अधिवक्ताओं ने मनाया उत्सव
जोधपुर,राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर अधिवक्ताओं ने मनाया उत्सव। हेरिटेज उच्च न्यायालय परिसर में आज अधिवक्ताओं ने राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाईव प्रदर्शन एवं अधिवक्ताओं द्वारा भगवान श्री राम की आरती, हनुमान चालीसा व राम स्तुती का पाठ किया।उपाध्यक्ष धीरेन्द्र दाधीच ने बताया कि आज अयोध्या में राममंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर एसोसियेशन के हॉल में अयोध्या से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम का लाईव कवरेज की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के प्रारम्भ में अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया ने दीप प्रज्वलित कर सभी पदाधिकारियों द्वारा भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने सभी अधिवक्ताओं को दुप्पटे पहनाकर स्वागत किया एवं प्रसाद का वितरण किया। भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने भगवान श्री राम की पूजा अर्चना की। भगवान श्री राम के पूजन कार्यक्रम में अधिवक्ता वंदना सांखला ने हनुमान चालीसा एवं श्रीराम स्तुती का पाठ सभी अधिवक्ताओं के साथ किया।
यह भी पढ़ें – ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान निदेशक डॉ आरडी यादव का किया स्वागत
कार्यक्रम में अध्यक्ष रतनाराम ठोलिया, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र दाधीच,महासचिव शिवलाल बरवड़,सहसचिव विजेन्द्र पुरी,पुस्तकालय सचिव कांता राजपुरोहित,कोषाध्यक्ष विमल कुमार माहेश्वरी,वरिष्ठ अधिवक्ता नील कमल बोहरा,हनुवंतसिंह बालोत,अनिलसिंह देवडा,डॉ दर्शन चौधरी,जतनसिंह भाटी,अखिल कुमार गुप्ता,धनराज वैष्णव,दिनेश कुमार शर्मा,मोहन जाखड़,देवीसिंह,गणपतसिंह,भारत भूषण शर्मा,संतोष तुंगरीया,सुराणा, गोकुलेश बोहरा,बुधाराम चौधरी,माया गहलोत,सिंह,शारदा बिश्नोई,कविता सहित भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष

लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान पर भाजपा की बैठक

जोधपुर मुख्य शाखा की टीम प्रांतीय विजेता

कानून व्यवस्था के मद्देनजर ग्राम पंचायत भावी का पुनर्मतदान स्थगित

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी अद्वितीय प्रतिभा के धनी: भंसाली
बॉम्बे मर्केंटाइल बैंक में टीडीएस-टीसीएस पर जागरूकता संगोष्ठी

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

