अयोध्या में प्रभु श्रीराम प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा पर भाजपा ने मनाया उत्सव

जोधपुर,अयोध्या में प्रभु श्रीराम प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा पर भाजपा ने मनाया उत्सव।अखिल ब्रह्माण्ड के अधिनायक,कौशल्या नंदन, राजाधिराज,मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम मंदिर के अवधपुरी में पुनः प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के सानिध्य में सांसद, विधायक,जिला पदाधिकारी,मण्डल, मोर्चा सहित जनप्रतिनिधि अपने- अपने मण्डल क्षेत्रों में रामोत्सव मनाया और शोभायात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी, शोभित राठी,आदित्य सिंह गहलोत, महेश व्यास,लक्ष्मण भाटी,सुभाष गहलोत,जगदीश धाणदिया,अचल सिंह मेड़तिया,दिनेश कच्छवाह, गोविन्द गहलोत ने फल-सब्जी मण्डी, गांधी मैदान,नई सड़क, सत्संग भवन, साईधाम,पाल गांव,मिल्कमेन कॉलोनी,दशहरा मैदान चौपासनी हाउसिंग बोर्ड,सुन्दर बालाजी,सुथला, जुना खेडापति बालाजी,मसूरिया पहाड़ी,उम्मेद क्लब सहित विभिन्न प्रमुख मन्दिरों में आयोजित सुन्दर काण्ठ पाठ में सम्मिलित हुए। बड़ी एलईडी स्क्रीन पर अयोध्या में प्रभुश्री राम के प्रकाट्य आयोजन को लाईव देखा। तत्पश्चात् खुशीयां मनाते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा किया गया। इसके बाद मन्दिरों में शाम की आरती में शरीक हुए और दीपक जलाये गये।

यह भी पढ़ें – चहुंओर श्रीराम के जैकारे शोभायात्राओं की मची धूम

मण्डल क्षेत्रों के प्रमुख मन्दिरों में शरीक हुए जिला पदाधिकारी
अयोध्या में प्रभु श्रीराम के राघव स्वरूप की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर जिला पदाधिकाड़ियों ने अपने-अपने मण्डल क्षेत्रों में बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाईव प्रसारण देखा, इसके पश्चात कीर्तन,प्रसादी सहित धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित हुए। जिसमें प्रमुख रूप से शहर विधायक अतुल भंसाली,महापौर वनिता सेठ,नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण सोलंकी सहित महामन्दिर मण्डल क्षेत्र में आदित्य गहलोत,रेखा नाहर,लालसागर मण्डल क्षेत्र में महेश व्यास,अल्का थामेत, पावटा मण्डल धीरज मकवाना, रविपाल सिंह सरेचा,राईकाबाग मण्डल क्षेत्र में भंवर लाल दैया,विजय राजोरिया,खाण्डाफलसा मण्डल क्षेत्र में मनीष पुरोहित,गीता भाटी, त्रिपोलिया मण्डल क्षेत्र में शोभित राठी,गोविन्द गहलोत,रातानाडा मण्डल क्षेत्र डॉ.करणीसिंह खींची, संजय चंदीमानी,शास्त्रीनगर मण्डल क्षेत्र में देवेन्द्र सालेचा,हंसराज प्रजापत,मसूरिया मण्डल क्षेत्र में महेन्द्र तंवर,पार्वती जांगिड,चौपासनी मण्डल क्षेत्र में पुरूषोतम मूंदड़ा,सीमा माथुर,सूरसागर मण्डल क्षेत्र में जनक, सोनी,प्रताप नगर मण्डल क्षेत्र में जगदीश धाणदिया मौजुद थे।

प्रधान कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
सरदारपुरा स्थित भाजपा प्रधान कार्यालय को लाईटों से सजाया गया। दीपक जलाये गये और आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओें ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में किये गये इस भव्य अनुष्ठान पर देशवासियों को कोटिशः बधाई और अनन्त शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें – वेंटिलेशन के बेसिक व एडवांस तरीकों की दी जानकारी

भाजपा नेताओं ने जोधपुरवासियों को दी बधाई
जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा ने कहा कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा एक अदभुत क्षण है,यह क्षण देखने को आंखे तरस गई थी। पिछले पांच सौ वर्षों से अयोध्या ने और भारत ने संघर्ष को देखा है। हमने प्रभु श्रीराम का वियोग भी देखा है और बिछोह भी देखा है। अयोध्या उसकी साक्षी रही है संपूर्ण भारत उसका साक्षी रहा है। हमारे पूजनीय शंकराचार्य ने जो व्यवस्था हमें दी, जिस स्वप्न और संकल्प को कहकर स्वामी विवेकानंद गए। आज उसी काम को भारत के एक नरेन्द्र कर रहे हैं। हम प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को देखकर आनंदित हैं, जिसका आनंद आज पूरा विश्व और पूरा देश ले रहा है। राम पुरूषों में उत्तम नरों में नरात्तम हैं,क्योंकि राम मर्यादा हैं,राम भारत का अध्यात्म है, राम भारत की संस्कृति हैं,राम भारत की न्याय व्यवस्था के प्रतीक हैं। राम राज्य एक आदर्श राज्य की संकल्पना है,जिसमे प्रजा सुखी रहती है कोई दुखी नहीं होता और कोई छोटा बड़ा नहीं होता।

सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने जोधपुर वासियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम ने भारत को सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया,नारी तू नारायणी, परोपकाराय पुण्याय पापाय पर पीड़नम जैसे विचार दिये हैं। अर्थात उन्होने बताया कि पौधे में भी भगवान का वास है। आज का प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपूर्ण देश में प्रसन्नता का वातावरण बनाएगा। विश्व आज भारत की त्यागमयी गौरवमयी जो संस्कृति है उसका दिव्य दर्शन कर रहा है। हम संपूर्ण देशवासियों का अभिनंदन करते हुए विश्व में सुख शांति और प्रेम स्नेह की कामना करते हैं। जिस प्रेम और स्नेह को प्रभु श्रीराम ने भ्रातृत्व और सेवक भाव से निभाया।हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अभिनंदन करते हैं और न्यायपालिका का भी अभिनंदन करते हैं। न्यायपालिका ने राम मंदिर का मार्ग प्रशस्त किया। जिसके चलते आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इक्कीसवी सदी भारत की सदी होगी हम संसार में महाशक्ति बनकर वसुधैव कुटुबंकम के भाव से साथ मिलकर काम करेंगे।

यह भी पढ़ें – भूल से गेहूं में डालने वाली दवाई खाई,अस्पताल में मौत

सूरसागर विधायक विभिन्न मन्दिरों में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में हुए सम्मिलित
सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी,प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया,उप महापौर,पूर्व जिला महामंत्री महेन्द्र मेघवाल,नाथूसिंह राठौड,मण्डल अध्यक्ष श्यामसुन्दर गौड़,भैरूदास वैष्णव,ताराचंद गहलोत,प्रेरणा त्रिवेदी, अंजु कंवर,शेखर जैन,रितेश सोनी ने वैशाली नगर,दशहरा मैदान,कालीबेरी, भूरी बेरी,सिवांची गेट,भाकरी बास, प्रताप नगर,जगदम्बा कॉलोनी, अशोक उद्यान,श्रीराम नगर,सोमानी कॉलेज,डिफेंस कॉलोनी,हरिओम नगर,अशोक उद्यान,प्रताप नगर, चांदपोल में स्थित प्रमुख मन्दिरों में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया जिसमें सुन्दरकाण्ठ पाठ, कीर्तिन,भजन संध्या,आरती की। पावटा स्थित बस स्टेण्ड पर स्थित मन्दिर में कलश की स्थापना कर पताका फहराया। इस दौरान आमजन द्वारा किये जा रहे स्वागत को मना करते हुए कहा कि आज प्रभु श्रीराम घर-घर पधारे हैं इसलिये हम सभी को उनका स्वागत बड़ी धूमधाम से करना चाहिये।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews