Doordrishti News Logo

भीलवाड़ा में पत्थर की खदान में हुई घटना पर बोले केंद्रीय जलशक्ति मंत्री

जयपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भीलवाड़ा में पत्थर की खदान में हुई घटना को लेकर राजस्थान सरकार और प्रशासन को घेरा है। शेखावत ने कहा कि प्रशासन मूक बना रहता है क्योंकि सरकार खनन माफिया के पीछे है।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने बयान जारी कर कहा कि राजस्थान में खनन माफिया के गरीबों पर कम अत्याचार नहीं थे कि अब उसने उनकी जान भी लेनी शुरू कर दी है। भीलवाड़ा जिले के लाछुड़ा गांव में पत्थर की खदान के ढहने से 3 महिलाओं सहित 7 श्रमिकों की मौत सरासर प्रशासन की अनदेखी का नतीजा है। उन्होंने दो टूक कहा कि प्रशासन मूक बना रहता है, क्योंकि सरकार खनन माफिया के पीछे है। इन मौतों के साथ एक बड़ा सवाल है कि इतनी बड़ी अवैध खदान संचालित कैसे हो रही थी?

शेखावत ने कहा कि खनन विभाग के जिम्मेदारों पर जब तक कड़ी कार्रवाई नहीं होगी, ऐसी जानलेवा घटनाओं का रुकना मुश्किल है।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026