Doordrishti News Logo

अपर महाप्रबंधक ने जांची यात्री सुविधाएं

जोधपुर, उत्तर-पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक गौतम अरोड़ा ने बुधवार को जोधपुर मंडल के राइकाबाग रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया एवं अधिकारियों के साथ बैठक की।

अरोड़ा के बुधवार दोपहर यहां पहुंचने पर मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने स्वागत किया। बाद में उन्होंने राइकाबाग स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाएं जांची एवं उनके विस्तार और अनुरक्षण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, दिव्यांगजनों का रैंप उनकी सुविधा के अनुरूप विकसित करने, सोलर पैनल में वृद्धि करने व यात्री प्रतीक्षालय को और अधिक सुविधायुक्त बनाने के निर्देश दिए।

अपर महाप्रबंधक ने जांची यात्री सुविधाएं

इस दौरान उन्होंने राइकाबाग स्टाफ कॉलोनी का भी निरीक्षण किया एवं रेलवे आवास में सुविधाएं जांची। उन्होंने कोरोना की तीसरी लहर के चलते रेलवे स्टेशन पर कोविड प्रोटोकोल से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं इसकी सख्ती से पालना करवाने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार मीणा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
बाद में अपर महाप्रबंधक ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में मंडल की कार्य प्रणाली व चल रहे विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की और इनके उन्नयन के निर्देश दिए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026