भाजपा सरदारपुरा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

जोधपुर(डीडीन्यूज),सरदारपुरा का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न।भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार चलाये जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पालीवाल के निर्देश पर ह्वाइट हाउस,खेतसिंह के बंगले के सामने, पावटा में सरदारपुरा विधानसभा के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया।

इसे भी पढ़ें – मुख्य आरोपी गिरफ्तार पत्नी से बातचीत को लेकर रखी हुई थी रंजिश

अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर बैठक की शुरुआत की। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने अध्यक्षीय उद्बोधन में पार्टी द्वारा अब तक किये गये कार्यो के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया और पार्टी की रीति-नीति को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक के सफर के बारे में बताया। प्रो. महेन्द्र सिंह राठौड़ ने राजस्थान सरकार बेमिसाल एक साल पर बताते हुए राज्य सरकार द्वारा जोधपुर में किय जाने वाले विकास कार्यो के बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम के संभाग प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत ने मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में अवगत कराते हुए आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कच्छवाह ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किये गये विकास कार्यो के बारे में बताया। वरिष्ठ भाजपा ने प्रतिपालसिंह वालेचा ने कार्यकर्ताओं को भाजपा शासन में देश के विकास की उपलब्धियों के बारे में बताया।

कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत,जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल,जेडीए के पूर्व चैयरमेन प्रो.महेन्द्र सिंह राठौड़, संभाग प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह कच्छवाह, घनश्याम डागा, कार्यक्रम के सह- संयोजक पवन वैष्णव,वरिष्ठ भाजपा नेता प्रतिपाल सिंह वालेचा,पृथ्वीसिंह राजपुरोहित,हनुमानसिंह खांगटा मौजूद थे।

बैठक में मण्डल अध्यक्ष उमेश पलिया,विकास सामारिया,रणजीत ज्याणी,लक्ष्मण भाटी सहित मण्डलों के वरिष्ठ पदाधिकारी,मंडलों के अध्यक्ष,कार्यक्रम के संयोजक व सहसंयोजक,बूथ अध्यक्ष,पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

बहुत ही कम लागत में विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026