24 ई-मित्र केन्द्रों पर कार्यवाही

जोधपुर(डीडीन्यूज),24 ई-मित्र केन्द्रों पर कार्यवाही।जोधपुर जिले में प्राप्त हो रही शिकायतों के संबंध में जुलाई तथा अगस्त माह में 118 ई-मित्र धारकों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया और 24 ई-मित्र धारकों पर कार्यवाही की गयी।

सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक महेन्द्र चौधरी ने बताया कि ई-मित्र धारक विष्णु पटेल,6़-ए-56 कुड़ी भगतासनी लूणी को डाक्यूमेंट टेम्परिंग के लिए स्थायी रूप से बंद किया गया तथा जनाआधार ब्लॉक किया गया। इसी प्रकार ई-मित्र धारक छतरसिंह राठौड़ महादेव ऑनलाईन सेक्टर 6 कुड़ी भगतासनी तथा ई-मित्र धारक सुरेश परिहार,रेल्वे फाटक के पास, मथानिया को ओवरचार्जिंग पाये जाने पर 15 दिन के लिए अस्थायी रूप से बंद किया गया तथा 5 हजार रूपये की पेनल्टी लगायी गई।

उन्होंने बताया कि ई-मित्र जोगसिंह राठौड़ अटल सेवा केन्द्र मंगेरिया, महेश मेघवालों का बास डोली लूणी जोधपुर ग्रामीण,अब्दुल रसीद,रिया पीपाड सिटी,पारसमल सुथारों का बास बुच कला,दीप सिंह मार्केट केतु कला सेखाला,दिनेश बालेसर सत्ता, विजय पारीवाल भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र रजलानी, पूजा ईमित्र यूनियन बैंक के सामने बस स्टैंड बिलाडा,ढगला राम मैन हाईवे सेखाला,मनोहर सिंह इन्द्रा गुरो का तालाब प्रतापनगर जोधपुर, खान ईमित्र बस स्टेंड बाला पर आईडी कार्ड नहीं पाये जाने पर ईमित्र डिकॉय एप से पेनल्टी लगायी गयी।

इसी प्रकार मनोहर स्कूल के पास गजसिंहपुरा भोपालगढ पर को ब्रान्डेड बैनर,आईडी कार्ड नहीं पाये जाने,नथाराम करण सिंह नगर भालू कुभानिंया चामू पर कियोस्क अन्य जगह संचालित करने,रेट लिस्ट व को ब्रान्डेड बेनर नहीं डिस्पले करने व आईडी कार्ड नहीं होने पर,शिवा नश्कावत नट बस्ती मसूरिया को गलत लोकेशन,रेट लिस्ट,आईडी कार्ड नहीं होने,ओमप्रकाश गेरू का बास,गांव गारासनी तहसील भोपालगढ पर को ब्रान्डेड बैनर के लिए,अल्लानूर खान भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र कापरड़ा पर रेट लिस्ट,कोब्रान्डेड बैनर,लोकेशन व आईडी कार्ड नहीं होने पर बालाजी ईमित्र कापरड़ा तथा सैनिक ईमित्र सरकारी होस्पीटल के पास कापरड़ा पर रेट लिस्ट,कोब्रान्डेड बैनर एवं आईडी कार्ड नहीं होने पर ईमित्र डेकाय ऐप से पेनल्टी लगायी गयी।

ऋण जागरूकता शिविर गुरुवार को

राकेश मेघवाल अगोलाई गलत लोकेशन की पेनल्टी तथा गाईडलाईन की पालना नहीं करने पर ऑलाईन पेनल्टी लगायी गयी। इसी प्रकार कानाराम नियर बस स्टेड चामू पर गाईडलाईन की पालना नहीं करने पर ऑफलाईन पेनल्टी लगायी गयी तथा राजू राम 54मील सेखाला पर गाईड लाईन की पालना नहीं करने ऑफलाईन तथा आईडी कार्ड नहीं होने पर ईमित्र डेकाय एप से पेनल्टी लगायी गयी।

आमजन के लिए आवश्यक निर्देश
उन्होंने आमजन से निवेदन किया है कि ई-मित्र से सेवा लेते समय सभी सेवा कि ऑनलाइन पावती रसीद प्राप्त करे व पावती रसीद में अंकित अनुसार ही राशि देवे। अधिक राशि लेने वाले कियोस्क धारको की सूचना निम्नलिखित ईमेल पर या राजस्थान संपर्क हेल्प लाइन नम्बर 181 करें।

किसी ई-मित्र के द्वारा ठप्पा/मोहर/स्टाम्प/सील बिलो पर लगाया जाता है या निर्धारित दर से ज्यादा राशि की मांग की जाती है,तो इसकी शिकायत,सूचना प्रोद्यौगिकी और संचार विभाग,सूचना केन्द्र के पास हॉईकोर्ट रोड,जोधपुर या dlo.doit.jodhpur@rajasthan.gov.in लिखित में या ईमेल द्वारा करें।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026