Doordrishti News Logo

आत्महत्या दुष्प्रेरण केस में वांछित दस हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर,आत्महत्या दुष्प्रेरण केस में वांछित दस हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार।शहर की रातानाड पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने के आरोप में फरार चल रहे अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। उस पर दस हजार का इनाम था और वह वांछित चल रहा था।

यह भी पढ़ें – मुख्यमंत्री ने दी 8 बोर्ड के गठन को मंजूरी

थानाधिकारी नरेेश मीणा ने बताया कि 3 मार्च को न्यू प्रजापत कॉलोनी सब्जी मंडी निवासी एक व्यक्ति की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। उसकी पोती की फेक आईडी इंस्टाग्राम पर बनाकर गलत संदेश भेजे गए थे। जिस पर उसने आत्महत्या कर ली थी। इसमें एसआई भंवरसिंह द्वारा जांच की गई। बाद में आरोपी की पहचान की गई मगर वह फरार होता रहा। इस पर पुलिस की टीम का गठन कर आज नांदड़ाकला बनाड़ श्रीयादे नगर निवासी मनोहर प्रजापत पुत्र पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर दस हजार का इनाम घोषित किया गया था। उसके शिकारगढ़ एरिया में आने की जानकारी मिलने पर पकड़ा गया। पुलिस की टीम में एएसआई साइबर सैल के राकेश सिंह, हैडकांस्टेबल भवानीसिंह,कांस्टेबल धनेश,सुभाष और कैलाश को शामिल किया गया।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

RPSC में तीन चिकित्सकों का सहायक प्रोफेसर पद पर चयन

September 19, 2026

एंडोक्राइन सोसायटी की कॉन्फ्रेंस में देशभर के हार्मोन रोग विशेषज्ञ होंगे शामिल

September 19, 2026

स्काउट प्रशिक्षण से जीवन की चुनौतियों से लड़ने की मिलती है ताकत: इंदा

September 19, 2026

कमिश्ररेट में दो मकानों व गोदाम के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ

September 19, 2026

साइबर अपराध व नशे की तस्करी पर और अधिक अंकुश लगाने का होगा प्रयास : घुमरिया

September 19, 2026

पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

September 19, 2026

अवैध देशी पिस्टल व खाली मैंगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

September 19, 2026

महिला के पास मिला 5.8 किलो अवैध डोडा पोस्त

September 19, 2026

गिफ्ट कार्ड के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

September 19, 2026

You missed