Doordrishti News Logo

पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण आज से

13 अक्टूबर तक चार स्थलों पर चलेगा प्रशिक्षण कार्यक्रम

जोधपुर,विधानसभा आम चुनाव 2023 से संबंधित पीठासीन अधिकारियों एवं मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण सोमवार 9 अक्टूबर से शुरू होगा और 13 अक्टूबर तक चलेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) हिमांशु गुप्ता ने बताया कि यह प्रशिक्षण जिला स्तर पर विभिन्न 4 स्थानों पर आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें – यादव समाज ने किया शहर विधायक का सम्मान

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय महामन्दिर लाल मैदान, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सरदारपुरा रोटरी चौराहा, रामस्वरूप गणेशीदेवी चिल्का राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय शास्त्रीनगर एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड,द्वितीय पुलिया शामिल हैं।उप जिला निर्वाचन अधिकारी जयनारायण मीणा ने बताया कि इनमें पोलिंग विषयक सैद्धान्तिक प्रशिक्षण के साथ-साथ ईवीएम संचालन से संबंधित प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण के लिए नियुक्त सभी पीठासीन/मतदान अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण में उपस्थित हों,अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अमेरिका से लौटी सेनू सपेरा का जोधपुर में सम्मान

February 10, 2026

जनगणना के प्रथम चरण का जिला स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ

February 9, 2026

जोधपुर-गांधीधाम सुपरफास्ट तीन दिन आंशिक रद्द

February 9, 2026

ट्रेन में छूटा गहनों व नकदी से भरा पर्स टीटीई ने लौटाकर दिखाई ईमानदारी

February 9, 2026

ट्रेन में मेडिकल इमरजेंसी,रेलवे की तत्परता से बच्चे को समय पर उपचार से राहत

February 9, 2026

एएनटीएफ: जोधपुर के दो तस्कर भीलवाड़ा में पकड़े, 41 किलो बिना चीरे वाला अवैध डोडा पोस्त बरामद

February 9, 2026

मादक पदार्थ तस्कर की 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क

February 9, 2026

विकसित भारत की संकल्पना का शैक्षिक गन्तव्य है शिक्षा अधिष्ठान बिल-प्रो.पीके शर्मा

February 9, 2026

कृषि विज्ञान मेला 14 से

February 9, 2026