Doordrishti News Logo

जोधपुर, बनाड़ रोड स्थित जाजीवाल जाखड़ा गांव में पेयजल लाइन को तोड़क़र पानी चुराने का एक केस पुलिस में दर्ज हुआ है। पुलिस ने नामजद लोगों के खिलाफ तफ्तीश आरंभ की है।
बनाड़ पुलिस ने बताया कि मैसर्स रामकी इंफ्राटक्चर में लिमिमेट कापरड़ा में लगे प्रभारी शंकरसन की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि बनाड़ के जाजीवाल जाखड़ा गांव में इन दिनों पेयजल लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। गांव के रहने वाले डूंगरराम और प्रेमाराम ने पेयजल लाइन को नुकसान पहुंचाने के साथ पानी वुरा रहे है। बनाड़ पुलिस ने अब इसमें अनुसंधान आरंभ किया है।

ये भी पढें – जन्मदिन की खुशियां काफूर, पुल से गिरी बोलेरो,एक युवक की दर्दनाक मौत

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: