Doordrishti News Logo

हिमाचल में कांग्रेसी कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी जोधपुर में पकड़ा

  • करवड पुलिस ने बस में सवार युवक को उतारा
  • हिमाचल प्रदेश की पुलिस की सूचना पर कार्रवाई

जोधपुर,हिमाचल प्रदेश में 12 सितंबर को एक कांग्रेसी कार्यकर्ता रविंद्र कुमार की हत्या कुछ लोगों ने गोली मारकर की थी। जिसमें चार पांच लोग शामिल थे। घटना के बाद हत्यारे फरार हो गए। एक हत्यारे की लोकेशन जोधपुर जिले में आने पर पुलिस को सूचना दी गई। इस पर कमिश्ररेट पुलिस ने मंगलवार को करवड़ क्षेत्र में एक बस से हत्या के आरोपी को दस्तयाब किया। हिमाचल प्रदेश पुलिस के आने पर उसे सुपुर्द किया जाएगा।

डीसीपी पूर्व डॉ.अमृता दुहन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेसी कार्यकर्ता रविंद्र कुमार की 12 सितंबर को चार पांच लोगों द्वारा हत्या कर दी गई थी और हत्यारे फरार हो गए। हत्या का एक आरोपी पंजाब के होशियारपुर का रहने वाला अभिषेक सिंह राणा पुत्र महेंद्र सिंह राणा के जोधपुर में आने की सूचना हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दी थी। जिस पर पुलिस की टीम का गठन करते हुए नाकाबंदी करवाई गई। करवड़ थानाधिकारी कैलाशदान ने एक बस को थाने के सामने रूकवाया और गाड़ी में सवार अभिषेक राणा को पकड़ा। डीसीपी डॉ.दुहन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पुलिस के पहुंचने पर आरोपी को सुपुर्द कर दिया जाएगा। पुलिस वहां से रवाना हो चुकी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026