Doordrishti News Logo

एबीवीपी व एनएसयूआई का संयुक्त रूप से प्रदर्शन,एनएसयूआई संगठन बैठा भूख हड़ताल पर

  • छात्र संगठन कर रहे 13 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग
  • छात्र संघ चुनाव की मांग अहम -कुलपति पहुंचे

जोधपुर,एबीवीपी व एनएसयूआई का संयुक्त रूप से प्रदर्शन,एनएसयूआई संगठन बैठा भूख हड़ताल पर।शहर में आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद़ एवं एनएसयूआई छात्र संगठनों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर फिर प्रदर्शन किया।उन्होंने छात्र संघ चुनाव की मांग रखने के साथ 12 अन्य मांगे विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने रखी है।

एनएसयूआई छात्र संगठन ने जेएनवीयू कुलपति कार्यालय मुख्य द्वार पर भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है। छात्रों ने आज भी जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस का भी बंदोबस्त किया गया।

यह भी पढ़ें – विषम भौगोलिक परिस्थिति के अनुरूप राजस्थान को मिले अतिरिक्त सहायता

पिछले दिनों छात्र संगठनों ने उग्र प्रदर्शन किया था,जिस पर पुलिस की तरफ से लाठियां भांज कर पिटाई करने साथ उन्हें लात घूंसे मारे गए थे। इसके दो दिन बाद छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर उन्हें गुलाब का फूल देकर गांधीगिरी भी दिखाई थी।

कुलपति ने लिया ज्ञापन
विद्यार्थियों के प्रदर्शन और हंगामें को देखते हुए जेएनवीयू कुलपति केएल श्रीवास्तव वहां पहुंचे और विद्यार्थियों की मांगों को सुनने के साथ उनके द्वारा दिया गया ज्ञापन भी लिया। कुलपति ने उन्हें मांगों को शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया है।

अब यह मांगे रखी है
जेएनवीयू के एबीवीपी के इकाई सचिव ललित दाधीच ने बताया कि एबीवीपी की तरफ से 13 सूूत्रीय मांगे रखी गई है। जिसमें छात्र संघ चुनाव को लेकर कुलपति मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री से दो दिन में पत्र व्यवहार करें। इसके अलावा सिंडिकेट में वित्तीय घोटाले के आरोपी केआर पटेल को तुरंत प्रभाव से हटाया जाए। सेमेस्टर परीक्षाओं की फीस कम करने के साथ वर्तमान में चल रहे परीक्षा आवेदन की तिथि को बढ़ाया जाए। विवि के केंद्रीय कार्यालय में केंटीन एवं शौचालय की व्यवस्था की जाए।

यह भी पढ़ें – नर्सिंग ऑफिसर और यूडीसी 11 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार

छात्राओं के लिए कॉमन रूम एवं ईमित्र की व्यवस्था, सभी संकायों में शुद्ध पेयजल, साफ सफाई एवं सीसीटीवी कैमरों के साथ गार्ड व्यवस्था, परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को निशुल्क सामान रखने की व्यवस्था, नियमित कक्षाओं का संचालन,विवि के सभी बैंक खातों का हस्तांतरण सार्वजनिक बैंक से निजी बैंकों को करने की प्रक्रिया रोकी जाए। संविधान पार्क में अनियमिताओं के साथ संविधान निर्माता की प्रतिमा लगाएं। अवसाद से मुक्त कराने के लिए आनंदमयी छात्र जीवन परामर्श केंंद्र खोलने आदि मांगे रखी गई है।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026