Doordrishti News Logo

अपनी बाल विवाहिता को भगाकर ले गया,पॉक्सो व दुष्कर्म का केस दर्ज

जोधपुर,अपनी बाल विवाहिता को भगाकर ले गया,पॉक्सो व दुष्कर्म का केस दर्ज। जिला पूर्व में एक लडक़ा अपनी बाल विवाहित पत्नी को भगाकर ले गया। कुछ ठिकानों पर रखा और दुष्कर्म किया। पीडि़ता के अपहरण की रिपोर्ट 8 जुलाई को दर्ज हुई थी। बाद में पुलिस ने युगल को दस्तयाब कर लिया। लडक़ी को नारी निकेतन में भिजवाया गया था। अब पीडि़ता अपने घर पहुंची तो दुष्कर्म होने की बात की। इस पर पुलिस में पॉक्सो एवं दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ है।

यह भी पढ़ें- सफ़ल नाटक के लिए सबसे अहम भूमिका स्टेटमैनेजमेंट की

जिला पूर्व के एक निरीक्षक ने बताया कि 8 जुलाई को क्षेत्र की एक बाल विवाहित लडक़ी को उसका नाबालिग पति भगा ले गया। कुछ ठिकानों पर लेकर गया। लडक़ी के लापता होने पर परिजन की तरफ से अपहरण का केस दर्ज किया गया। बाद में पुलिस ने लडक़ी और लडक़े दोनों को दस्तयाब कर लिया था। लडक़ी का नारी सुधार गृह भिजवाया गया। अब वह अपने घर पहुंची और पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने पॉक्सो एवं दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। लडक़ी का आरोप है कि उसे बंधक बनाकर रखा गया।

न्यूज़ एप यहां से इंस्टॉल करें http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: