Doordrishti News Logo

शेयर मार्केट में इंवेस्ट के नाम पर युवक से 22.53 लाख की ठगी

  • फेसबुक के जरिए एक ग्रुप से जुड़ा स्थानीय युवक
  • साइबर थाने के बाद प्रतापनगर में दर्ज कराई प्राथमिकी

जोधपुर,शेयर मार्केट में इंवेस्ट के नाम पर युवक से 22.53 लाख की ठगी। शहर के प्रताप नगर स्थित कमला नेहरू नगर प्रथम विस्तार योजना में रहने वाले एक युवक को फेसबुक पर ग्रुप में शेयर मार्केट में इंवेस्ट के नाम पर बड़ा मुनाफे का झांसा देकर शातिरों ने 22.53 लाख की ठगी का शिकार बना डाला।

यह भी पढ़ें – युवक का सोजत से अपहरण करने की आशंका,हत्या कर जोधपुर में फेंका था शव

युवक को बाद में इसका पता लगा और उसने साइबर थाने में शिकायत दी। अब प्रतापनगर पुलिस थाना पुलिस ने धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज किया है। घटना 5 से 8 नवंबर के बीच की है। पुलिस ने अब अग्रिम अनुसंधान आरंभ किया है। प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि सी-60 कमला नेहरू नगर प्रथम विस्तार योजना में रहने वाले राजेंद्र फोफलिया पुत्र नारायण दास माहेश्वरी की तरफ से रिपोर्ट दी गई है।

रिपोर्ट के अनुसार उसका एक बैंक खाता जलजोग चौराहा के पास में निजी बैंक में है। उसका फेसबुक से एक ग्रुप ब्रांडी वाइन वीआईपी लोकर ग्रुप पर रितेश जैन और अनन्य शर्मा नाम के दो शख्स से संपर्क हुआ था। तब उनके द्वारा बताया गया कि यदि वह इच्छुक है तो शेयर बाजार में इंवेस्ट कर बड़ा मुनाफा कमा सकता है।

उसकी बातचीत 5 नवंबर को हुई थी। तब वह उनके झांसे में आ गया। बाद में इंवेस्ट करते हुए उसने रत्नाकर बैंक लिमिटेड यानी आरबीएल पर उनके कहे अनुसार अलग अलग किश्तों में 22 लाख 53 हजार 396 रुपए इंवेस्ट कर दिए। यह रकम 5 से लेकर 8 नवंबर के बीच डाली गई। मगर बाद में उसे पता लगा कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है तब उसने साइबर थाने में इसकी शिकायत दी। घटना को लेकर प्रताप नगर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी में प्रकरण दर्ज किया है।

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026