Doordrishti News Logo

आपसी विवाद के चलते युवक पर जानलेवा हमला

जोधपुर,आपसी विवाद के चलते युवक पर जानलेवा हमला। शहर के सूरसागर स्थित बेलदारों बस्ती कालीबेरी में एक युवक पर कुछ लोगों ने प्राणघातक हमला किया। युवक घायल हो गया,जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

यह भी पढ़ें – वरिष्ठ सहायक पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश आरंभ की है। सूरसागर पुलिस ने बताया कि बेलदार बस्ती काली बेरी सूरसागर निवासी खेता राम पुत्र दमाराम बेलदार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि रात में संतोष भील,सुरजाराम,सनी नट और तीन चार अन्य ने मिलकर उस पर हमला किया। जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया।

उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार इनके बीच आपसी विवाद चला आ रहा है। नामजद आरोपियों की तलाश जारी है।

दूसरी तरफ राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि रामदेव कॉलोनी निवासी नखताराम पुत्र पूंजाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी कि केरू गांव में स्थित खान पर 21 अक्टूबर को काम कर रहा था। तब विजय कुमार,राज,नरेश आदि वहां आए और मारपीट की।