Doordrishti News Logo

पान की दुकान पर गए युवक के पेट में चाकू घोंपा

  • अस्पताल में भर्ती
  • शराब ठेके पर शराब पी रहे बदमाश ने मारा चाकू

जोधपुर,शहर के मोहनपुरा पुल के नीचे एक पान की दुकान पर एक युवक पर नजदीक शराब ठेके पर शराब पी रहे अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे उसकी आंत बाहर निकल गई। पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर हत्या प्रयास में केस दर्ज किया है। घायल युवक को महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें- एक ही दिन में 16 एफआईआर दर्ज

उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि घटना में नागौरी गेट के अंदर किला रोड निवासी अशोक कुमार पुत्र रतन की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका पुत्र मोहित और उसके दोस्त अजय, रिषि एवं रितेश चारों मोहनपुरा पुल के नीचे एक पान की दुकान पर गए थे। यहां पास में शराब ठेके पर कुछ युवक बैठे थे। जिन्होंने मोहित का रास्ता रोककर पहले मारपीट की फिर पेट में चाकू घोंप दिया। जिससे उसकी पेट की आंत बाहर आ गई। उसके पुत्र मोहित को एमजीएच में ले जाया गया। जहां पर ऑपरेशन किया गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या प्रयास में केस दर्ज किया है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: