शराब के लिए रुपए नहीं देने पर युवक को पीटा
जोधपुर(डीडीन्यूज),शराब के लिए रुपए नहीं देने पर युवक को पीटा। शहर प्रताप नगर क्षेत्र डालडा बिल्डिंग के निकट एक युवक को रास्ता रोककर शराब के लिए रुपए मांगे गए। रुपए देने से इंकार करने पर युवक से मारपीट की गई। जिससे वह जख्मी हो गया। पीडि़त ने नामजद आरोपी के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दी है।
इसे भी पढ़ें – डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार
प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि नाथों की बगेची सिवांची गेट निवासी राजेन्द्र पुत्र लक्ष्मी नारायण की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह शाम के समय प्रतापनगर स्थित डालडा बिल्डिंग के निकट से निकल रहा था। तब किशोर गिरी ने उसका रास्ता रोका और शराब के लिए रुपए मांगे। रुपए देने से इंकार करने पर मारपीट की जिससे वह जख्मी हो गया। पुलिस ने प्रकरण में अब जांच आरंभ की है।
Related posts:
जीएसटी में भरोसे पर आधारित कर व्यवस्था महत्वपूर्ण कदम: डॉ. हल्दिया

लायंस क्लब में निःशुल्क मिर्गी रोग शिविर का आयोजन

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

महिला ने पानी के होद में कूदकर दी जान

जेएनवीयू में पेंशनर्स को सात माह से नहीं मिली पेंशन

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

दो दिन से मधुमक्खियों का आतंक कई लोगों को काटा

मेड़ता रोड स्टेशन पर बनेगा 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज

