Doordrishti News Logo

महिला के जीएएसटी पोर्टल का दुरूपयोग कर 40-50 करोड़ का गबन,केस दर्ज

  • बालोतरा के कपड़ा व्यापारियों के खिलाफ मामले पर पुलिस की जांच आरंभ
  • कानूनी नोटिस भेज कर परेशान किया जा रहा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला के जीएएसटी पोर्टल का दुरूपयोग कर 40-50 करोड़ का गबन,केस दर्ज।शहर के कुड़ी भगतासनी सेक्टर 2 में रहने वाली एक महिला के साथ बालोतरा के कपड़ा व्यापारियों ने करोड़ों का फ्रॉड कर लिया। आरोप है कि महिला के पते और जीएसटी पोर्टल का फर्जी तरीके से दुरूपयोग कर 40-50 करोड़ का फ्रॉड किया गया। पीडि़ता ने अब कुड़ी भगतासनी थाने में कुछ लोगों को नामजद कर केस दर्ज कराया है।

पुलिस अब केस में गहनता से जांच कर रही है। घटना को लेकर कुड़ी भगतासनी सेक्टर 2/978 की रहने वाली खुशबु जैन ने यह रिपोर्ट दी है। उसका आरोप है कि जाली हस्ताक्षर कर किरायानामा बनाने, जीएसटी पोर्टल का दुरुपयोग कर फर्जी इन्वॉइसिंग बनाया गया।
रिपोर्ट में बालोतरा के पिटी कॉलोनी निवासी अनिरुद्ध गर्ग को मुख्य आरोपी बताया है जो पिछले पांच माह से क्षेत्र से करीब 40 से 50 करोड रुपए की धोखाधड़ी कर फरार है। इसके अलावा बालोतरा के ऋतिक अग्रवाल,अमरचंद गर्ग और सरजू प्रसाद गर्ग को नामजद किया गया है। इनके द्वारा तीन फर्मों का संचालन किया जा रहा था। जोकि कपड़े के ट्रेडिंग और प्रोसेसिंग से संबंधित थी।

विवाद के चलते मारपीट कर घर के कांच तोड़ फोड़े,50 हजार छीनने का आरोप

अनिरुद्ध गर्ग के द्वारा उक्त पते का प्रयोग कर बिना मेरी जानकारी और बिना मेरी अनुमति के मेरे फर्जी हस्ताक्षर कर किरायानामा बनाकर एक जीएसटी का अलॉटमेंट करवाया गया जिसमें स्वयं के मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दिए गए ताकि किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त न हो सके। इस जीएसटी नंबर का उपयोग कर अनिरुद्ध गर्ग द्वारा विभिन्न प्रकार की करोड़ों रुपए की फर्जी जीएसटी बिलिंग की गई। इस जीएसटी नंबर के सभी रिटर्न अनिरुद्ध गर्ग द्वारा ही भरे गए और जीएसटी पोर्टल का उपयोग हमेशा ही स्वयं के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर ही किया गया।

अनिरुद्ध गर्ग द्वारा फर्जी रूप से स्टांप पेपर खरीदा गया और उस पर जाली साइन कर किराया समझौता बनाया गया और जीएसटी में स्वयं का पता दर्ज करवाया। अनिरुद्ध गर्ग की मुलाकात मेरे पति जो लोन का काम करते हैं से उनकी एक फर्म युक्तिका टैक्स फैब में लोन करवाने के दौरान हुई थी। बाद में विश्वास में आकर मेरे पति ने अनुरोध गर्ग की कई बार वितीय सहायता की और विभिन्न बैंकों से लोन दिलाने में मदद भी की थी। उसने कई बार विश्वास जीतने के बाद उसका फायदा उठाकर अनिरुद्ध गर्ग ने मेरी पीठ नाम से जारी फर्जी जीएसटी नंबर के अंदर करोड़ों रुपए की की इन्वॉडगिंग की और विभिन्न फर्मों के साथ में क्रयविक्रय के लेनदेन किया।

अनिरुद्ध गर्ग और रितिक अग्रवाल द्वारा खाते में नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का दुरुपयोग कर विभिन्न प्रकार के अपने व्यावसायिक व अन्य लेनदेन किए गए। गत साल जीएसटी कार्यालय से भी पीडि़ता को नोटिस भिजवाए गए। इस कारण से उसका जीएसटी पोर्टल भी रद्द कर दिया गया। आरोपियों ने कई फर्मों के साथ कई करोड़ों रुपए का लेनदेन किया। जांच करने पर यह मालूम चला कि इसमें से अधिकतर फर्म अनुरोध गर्ग के रिश्तेदारों की ही है।

अनिरुद्ध गर्ग ने सुकन डाई स्टफ और सुकन डाई कैम के मालिक महावीर चंद्र और अनिकेत कुमार निवासी बालोतरा के साथ मिलकर मेरे नाम से जारी फर्जी जीएसटी नंबर के अंदर में करोड़ों रुपए की बिलिंग की। इन दोनों फर्म द्वारा जारी सभी बिल जो मेरे नाम से बनाई गई फर्जी फर्म के नाम के नाम से जारी किए गए। पीडि़ता का आरोप है कि मेरे नाम से बनाई गई फर्जी फर्म के नाम के साथ रामकृष्ण का उल्लेख किया गया जो अनिरुद्ध गर्ग की फर्म रामकृष्ण मिल्स है,जिसके मालिक अनिरुद्ध गर्ग के चाचा अमरचंद गर्ग हैं,जो मुख्य फर्म में भी निदेशक हैं। रिपोर्ट में पीडि़ता ने बताया कि उसका उक्त फर्म एवं उनके मालिकों से न तो कोई जान पहचान है न ही कभी इनसे कोई मुलाकात हुई। उसे अब उक्त फर्म के लोग कानूनी नोटिस भेज कर तंग और परेशान कर रहे हैं।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026