शहीद दिवस पर रेलवे में सुरों की जंग
- 23 मार्च को देशभक्ति गीत प्रतियोगिता
- रेलवे कर्मचारी लेंगे भाग
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहीद दिवस पर रेलवे में सुरों की जंग। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा 23 मार्च को शहीद दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें रेलवे की सभी शाखाओं के कर्मचारी भाग ले सकेंगे।
वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिषेक गांधी ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतिभागी को अधिकतम चार मिनट का समय दिया जाएगा।
फेफड़ों की जांच एवं उपचार में नवीनतम प्रगति पर सीएमई आयोजित
यह प्रतियोगिता 23 मार्च को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में अपराह्न 4 बजे से आयोजित होगी। इसके लिए इच्छुक प्रतिभागी 22 मार्च तक डीआरएम कार्यालय स्थित कल्याण शाखा में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इस आयोजन का उद्देश्य कर्मचारियों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना तथा शहीदों के बलिदान को स्मरण करना है।
