Doordrishti News Logo

गलत दिशा में चल रही बाइक को ट्रक ने लिया चपेट में,तीन युवकों की दर्दनाक मौत

जोधपुर,गलत दिशा में चल रही बाइक को ट्रक ने लिया चपेट में,तीन युवकों की दर्दनाक मौत। शहर के पाल बाइपास रिंग रोड जुनावों की ढाणी पुल के नजदीक गुरुवार की देर रात एक बजे के आस पास ट्रक और बाइक की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।

दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक ने एम्स अस्पताल में कुछ देर बाद दम तोड़ा। सूचना पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शुक्रवार को शवो को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया गया। मरने वाले तीनों युवक मथानिया के थे और यहां जोधपुर में एक हैण्डीक्राफ्ट्र फैक्ट्री में कार्यरत थे। प्रथम दृष्टया सामने आया कि बाइक सवार युवक गलत दिशा में चल रहे थे।

इसे भी पढ़िएगा – सड़क पर हंसी ठिठोली पड़ी भारी युवक बोलेरो की चपेट में आया

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने के हैडकांस्टेबल पप्पाराम ने बताया कि मथानिया के मेघवालों की ढाणी गगाड़ी निवासी 22 साल का रूगा राम पुत्र गोपाराम मेघवाल, जेलु मथानिया का 23 साल का विनोद पुत्र जसाराम मेघवाल एवं इंद्रो का बास जेलू मथानिया निवासी 25 साल का मांगूसिंह पुत्र गेनसिंह राजपूत रात पौने एक बजे पाल बाइपास डीपीएस से होते हुए बाइक पर सांगरिया की तरफ जा रहे थे।

यह लोग जब रिंग रोड जुनावों की ढाणी पुल के नजदीक पहुंचे तब सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में रूगाराम और मांगूसिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद बुरी तरह घायल हो गया। उसे एम्स चिकित्सालय ले जाया गया। वह कुछ देर बाद अस्पताल में चल बसा।

हैडकांस्टेबल पप्पाराम ने बताया कि प्रथम दृष्टया पता लगा कि यह लोग गलत दिशा में चल रहे थे, तब सामने से आए ट्रक से जा भिड़े। यह लोग यहां कुड़ी एरिया में किराए पर रहते थे और एक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में काम करते थे। संभवत: देर रात कहीं से खाना खाकर लौट रहे थे।

Related posts:

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026