शराब के लिए पैसे नहीं देने पर छात्र व उसके भाई पर जानलेवा हमला
- छोटे भाई को कराया अस्पताल में भर्ती
- नामजद आरोपियों के खिलाफ दी रिपोर्ट
जोधपुर,शराब के लिए पैसे नहीं देने पर छात्र व उसके भाई पर जानलेवा हमला। राजीव गांधी कॉलोनी पाल लिंक रोड पर रहने वाले एक छात्र और उसके छोटे भाई के साथ असामाजिक तत्वों ने मारपीट की और जानलेवा हमला किए जाने के साथ कार में अपहरण किया। खेतों में ले जाकर धारदार हथियार से हमला किया। छोटे भाई को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पीडि़त ने नामजद आरोपियों के खिलाफ अब चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में केस दर्ज करवाया है।
यह भी पढ़ें – ऑटोमेटिंग ब्लाक सिगनलिंग कार्य से रेल यातायात प्रभावित
पाल लिंक रोड राजीव गांधी कॉलोनी निवासी सुभाष पुत्र जवरीलाल विश्रोई ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि उसके पिता पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। वे 10 जुलाई की रात में ट्रक लेकर डीपीएस सर्किल पर पहुंचे और गाड़ी को खड़ा कर लेने आने के लिए फोन किया था। तब वह अपने छोटे भाई मोंटू को लेकर स्कूटी पर सवार होकर निकला। भंसाली भवन के पास पहुंचा था कि राहुल भाटी,सूरज भाटी आदि मिले और शराब के लिए रुपए मांगे। रुपए देने से इंकार करने पर मारपीट की और उसकी स्कूटी को आग लगा दी। बाद में उसने पिता को फोन करना चाहा तो मारपीट किए जाने के साथ फोन को नुकसान पहुंचा दिया। फिर जैसे तैसे उसके पिता वहां पहुंंचे तो घटनाक्रम बताया।
अगले दिन सुबह वह अपने भाई के साथ दूध लेने जा रहा था तब सूरज भाटी,राहुल भाटी और दो तीन अन्य ने फिर रोका और मारपीट करते हुए कार में उसके भाई का अपहरण करते हुए खेतों की तरफ ले गए। जहां जानलेवा हमला किया जिससे उसके भाई की हड्डी फ्रेक्चर हो गई। उसके भाई का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
Related posts:

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना शुक्रवार को

14 लाख रुपए कीमत के 40 गुमशुदा मोबाइल बरामद

