Doordrishti News Logo

देचू गांव में सिगरेट नहीं देने पर दुकान में लगाई आग

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),देचू गांव में सिगरेट नहीं देने पर दुकान में लगाई आग।देचू क्षेत्र के ठाडिया गांव स्थित जम्भेश्वर नगर में सिगरेट न देने पर हुए विवाद के बाद बदमाशों ने एक दुकान में आग लगा दी। घटना के बाद चामू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। आगजनी की यह घटना चामू थाना क्षेत्र में हुई।

इसे भी पढ़ें – बालेसर में बंदोली में हिस्ट्रीशीटर ने की हवाई फायरिंग

प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि कैंपर में सवार होकर आए कुछ बदमाशों ने दुकानदार से सिगरेट मांगी। दुकानदार द्वारा सिगरेट न देने पर उनके बीच विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर बदमाशों ने दुकान के आगे बने एक कच्चे सपेरे में आग लगा दी और कैंपर लेकर मौके से फरार हो गए। आग लगने से कच्चा सपेरा जलकर राख हो गया। आगजनी के बाद बदमाशों ने कैंपर गाड़ी से देवाराम पुत्र भूराराम की दुकान को तोडऩे का भी प्रयास किया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल 
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पड़ोसियों ने घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी,जिसके बाद जोधपुर ग्रामीण की चामू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चामू थाना प्रभारी हनुमाना राम बिश्नोई ने बताया कि जम्भेश्वर नगर में आगजनी की सूचना मिली थी और पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026