Doordrishti News Logo

दुकानदार से नारियल पानी मांगा शातिर आया गल्ले से 20 हजार उठाकर भागा

  • घटना का वीडियो दो दिन पहले हुआ था वायरल
  • केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दुकानदार से नारियल पानी मांगा शातिर आया गल्ले से 20 हजार उठाकर भागा।शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 17 में एक सब्जी व्यापारी को नारियल पानी देने के नाम पर शातिरों ने गल्ले से बीस हजार से ज्यादा की नगदी चुरा ली और बाइक पर बैठकर भाग गए। घटना 6 अक्टूबर शाम की है। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। जिसमें शातिर कारस्तानी करते नजर आए है,पुलिस में रिपोर्ट दी गई है। पुलिस अब आरोपियों की पहचान कर तलाश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि बालोतरा के गिड़ा थानान्तर्गत खोखसर निवासी रावलराम पुत्र लालाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी एक सब्जी की दुकान चौहाबो सेक्टर 17 में किराणा दुकान के सामने है। जहां पर 6 अक्टूबर की देर शाम को एक युवक नारियल पानी मांगने आया और फटाफट पांच मिनट में देने को कहा।

दो दिन में शातिरों ने टास्क के नाम पर ऐंठे 4.21 लाख

दुकानदार रावलराम नारियल छील रहा था। तब इतने में एक अन्य युवक आया और गल्ले में हाथ डालकर 20-30 हजार रुपए उठाकर ले गया। शातिर बाद में एक बाइक पर बैठकर भाग गया। इतने में वहां जो युवक नारियल पानी लेने आया वह भी गायब हो गया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने के एएसआई भंवराराम जांच कर रहे है।

Related posts:

भक्तिबीट्स में झूमे युवा रिपुदमन-अमन ने बांधा समां

April 21, 2026

काचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस का नांदुरा स्टेशन पर ठहराव

April 21, 2026

AI का खेल: एक टिकट से चार सफर! मरुधर एक्सप्रेस में फर्जीवाड़ा बेनकाब

April 21, 2026

मोदरान स्टेशन पर चेन्नई सुपरफास्ट का ठहराव प्रारंभ,जनप्रतिनिधियों ने दिखाई हरी झंडी

April 21, 2026

झालामंड लोहार कॉलोनी को मिली 3 करोड़ की सौगात,CC रोड- सीवरेज का काम शुरू

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप

April 21, 2026

पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग मचा हड़कंप,उद्घाटन कार्यक्रम रद्द

April 20, 2026

अन्याय के खिलाफ आवाज ही ब्राह्मणत्व: पुरोहित

April 20, 2026

डॉ.सिद्धार्थ लोढ़ा बने अध्यक्ष, डॉ.प्रदीप जैन सचिव

April 20, 2026