विश्व पर्यावरण दिवस पर जनचेतना रैली निकाली
पोस्टर,भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता हुई
जोधपुर,विश्व पर्यावरण दिवस पर जनचेतना रैली निकाली। राजस्थान भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय जोधपुर के तत्वाधान में ग्रीष्मकालीन कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर कोणार्क उच्च माध्यमिक विद्यालय कमला नेहरू नगर में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर जनचेतना रैली निकाली गई। इस अवसर पर पोस्टर,भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह भी पढ़ें – तीसरी बार सांसद बने गजेंद्र सिंह शेखावत दिल्ली रवाना
सर्वप्रथम स्थानीय विद्यालय के अभिरुचि केंद्र के छात्र-छात्राओं द्वारा जनचेतना रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को पुखराज रामावत निदेशक कोणार्क उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधपुर एवं संस्था प्रधान वर्षा रामावत ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर पारस राम पटेल,सविता प्रजापत, लक्ष्मी देवी अकिल एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे।
सीओ स्काउट छतरसिंह पिडी़यार ने बताया कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जन-जन को पर्यावरण के प्रति जागृत करने के लिए जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें अभिरुचि केंद्र के लगभग 100 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। पोस्टर,निबंध व भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया।
दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल किजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

