फर्जी आम मुख्तयारनामा तैयार कर 13 भूखण्डों से करोड़ों का गबन करने वाला गोवा से गिरफ्तार

  • एक अन्य साथी भी पकड़ा गया
  • तीसरे की तलाश जारी

जोधपुर,(डीडी न्यूज)।फर्जी आम मुख्तयारनामा तैयार कर 13 भूखण्डों से करोड़ों का गबन करने वाला गोवा से गिरफ्तार। शहर की उदयमंदिर पुलिस ने फर्जी आम मुख्तयारनामा के आधार पर 13 भूखंडों को बेचने के बाद करोड़ों रुपए हड़पने के आरोपी को गोवा से गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। उसके गोवा में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम वहां पहुंची और दस्तयाब कर लाई। उसका एक अन्य साथी भी पुलिस के हाथ लगा है। तीसरे साथी की तलाश की जा रही है जो फरार हो गया।

यह भी पढ़ें –हर्षोल्लास से मनाई माघ जयंती

थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि धोखाधड़ी के आरोपी दवेश शर्मा पुत्र सुरेश शर्मा निवासी बोड़ों की घाटी नवचौकिया को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथ में एक अन्य साथी हरीश वैष्णव को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी दवेश शर्मा भूखंडों का बेचान कर फर्जीवाड़ा करते हुए मडगांव गोवा में जाकर रहने लगा था। एक अन्य आरोपी पीयूष दाधिच फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

थानाधिकारी खोजा ने बताया कि मामले में रामबाग रोड कागा निवासी कौशल्या देवी बंग पत्नी पुखराज बंग ने रिपोर्ट दी थी। इसके अनुसार उसके स्वयं की ग्राम दइजर की जमीन का फर्जी व कूटरचित आम मुतख्यारनामा तैयार कर भूखण्डों को आगे अलग-अलग व्यक्यिों को बेचान कर दिया है।

सहआरोपी हरीश वैष्ण्व पहुंचा जेल 
थानाधिकारी खोजा ने बताया कि सहआरोपी हरिश वैष्णव पुत्र गंगा दास वैष्णव निवासी चूने की चौकी ब्रह्मपुरी जोधपुर को भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भिजवाया गया। अन्य सह आरोपी पीयुष दाधीच पुत्र सत्यनारायण निवासी माता का थान गिरफ्तारी के डर से फरार हो गया। आरोपियों को पकडऩे में एएसआई मदनलाल एवं कांस्टेबल सुरजाराम ने शामिल थे।

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026