शौच के लिए गई नौ साल की बच्ची से छेड़छाड़,पॉक्सो मेें केस दर्ज

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। शौच के लिए गई नौ साल की बच्ची से छेड़छाड़, पॉक्सो मेें केस दर्ज।जिले में नौ साल की बच्ची से अश्लील हरकतें करने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है। बदमाश ने शौच के लिए गई बच्ची के प्राइवेट पार्ट को छूने के साथ उससे गंदी हरकत की।

इसे भी पढ़ें – एनएलयू में ‘भारत में विधि शिक्षा का भविष्य’पर कुलपति सम्मेलन 18 से

बच्ची ने घर लौट कर इसकी जानकारी अपने मां पिता को दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जिले मेें रहने वाली एक नौ साल की बच्ची शाम के चार बजे शौच के लिए घर से निकली थी। जहां पर एक व्यक्ति आया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा। उसके प्राइवेट पार्ट को छूआ। घटना को लेकर पीडि़त घर पहुंची और मां पिता को बताया।

इस पर वे पुलिस थाने पहुंचे और मामला दर्ज करवाया। आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल वह गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है।जांच एडीसीपी सिकाउ शुभकरण की तरफ से की जा रही है।