Doordrishti News Logo

मृतक के पुत्र ने चाचा और उसके परिवार पर लगाया आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का आरोप  

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती बेरू स्थित देदीपानाडा राजस्व गांव में एक व्यक्ति ने खेत में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके पुत्र ने चाचा और उसके परिवार पर तंग व परेशान किए जाने का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का मामला दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंप दिया गया है। पुलिस ने अब घटना में अनुसंधान आरंभ किया है। बताया जाता है कि परिवार में कुछ अरसे पहले मामूली कहासुनी हुई थी। मगर उस बारे में पुलिस में भी आज तक कोई रिपोर्ट या शिकायत नहीं हुई थी।

राजीव गांधी नगर थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि देदीनानाडा बेरू के राजस्व गांव में अचल सिंह और खेत सिंह दो भाईयों का परिवार पास-पास ही रहता है। कुछ अरसे पहले दोनों भाईयों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। मगर इस बारे में आज तक पुलिस में कोई रिपोर्ट या शिकायत नहीं आई थी। गुजरी रात अचलसिंह धर के पशुबाड़े में ही सोया हुआ था। तडक़े उठकर वह घर से सौ डेढ़ सौ मीटर दूर खेत पर गया। वहां पर एक पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब परिवार में जाग हुई तब वह नहीं मिला। बाद में उसका शव फंदे पर लटका मिला। इस पर पुलिस को सूचना मिलने शव को फंदे से उतरवाया गया। शव का मथुरादास माथुर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंप दिया गया।

थानाधिकारी भाटी ने बताया कि मृतक के पुत्र कालूसिंह ने पड़ौस में रहने वाले अपने चाचा खेतसिंह, उसके पुत्र भोमसिंह,अपनी चाची व चचेरी बहन पर पिता को तंग व परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने की रिपोर्ट दी है। फिलहाल घटना में मामला दर्ज किया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts: