Doordrishti News Logo

ट्रकों के वर्कशॉप में लगी भीषण आग,तीन गाड़ियों को नुकसान

जोधपुर,शहर के निकट सालावास रोड पर मोगड़ा घुमटी के पास एक ट्रकों के वर्कशॉप में सोमवार की रात आग लग गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। मगर वहां पर खड़े तीन ट्रकों को आग से नुकसान पहुंचा है। इनके टायर आदि जल गए।

सूचना पर नगर निगम की आधा दर्जन दमकलें वहां पहुंची। आग से ज्यादा नुकसान होने से इंकार किया गया है। वर्कशॉप में कुछ तेल पड़ा होने की जानकारी सूत्रों से मिली है। मगर इस बारे में किसी की तरफ से अधिकृत पुष्टि नहीं की गई। चीफ फायर ऑफिसर जयसिंह चौहान ने बताया कि रात दस बजे के आस पास सालावास रोड पर मोगाड़ा घुमटी के पास में एक ट्रकों के वर्कशॉप में आग की सूचना मिली थी। जिस पर बासनी, शास्त्री नगर एवं नागौरी गेट से आधा दर्जन दमकलों को वहां भेजा गया।

सीएफओ चौहान के अनुसार आग लगने का कारण पता नहीं चला है। संभवत: वेल्डिंग करते वहां लगे टीन शेड में आग पकड़ ली होगी। जिससे वह फैल गई। वर्कशॉप में खड़े तीन ट्रकों को नुकसान पहुंचा है। उनके टायर आदि जले हैं। यहां पर ट्रक रिपेयरिंग के साथ ट्रक बॉडिया बनाई जाती हैं।

सीएफओ ने आगजनी में किसी के हताहत होने संंबंधी जानकारी नहीं दी है। छह गाडिय़ों में से तीन गाडिय़ां ही आग को बुझाने के काम में ली गई। आग को कुछ देर बाद ही काबू कर लिया गया था। सूचना पर कुड़ी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: