A grand Hindu conference was organized in Jhalamand.

झालामंड में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),झालामंड में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को झालामंड स्थित एक गार्डन में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन संत ज्ञान स्वरूपआनंद अक्रिय एवं संत गोविंद बल्लभ दास श्रीपति धाम नंदनवन सिरोही एवं प्रेम हरि, ओंकार गिरी एवं भाजपा नेता खेताराम प्रजापत के संयोजन में हुआ।

इस अवसर पर लूणी विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रतिनिधि अशोक पटेल,संघ के सह संपर्क प्रमुख योगेंद्र,शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व निदेशक अशोक झालामंड,संघ के नगर कार्यवाह रूप सिंह,श्रीयादे माता धाम के अध्यक्ष दयाल राम प्रजापत सहित कई वरिष्ठ जन उपस्थित थे।

7.26 करोड़ रुपए की लागत से प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य प्रारंभ

सम्मेलन में श्रीपति धाम के गोविंद बल्लभ दास ने संबोधित करते हुए हिंदू एकता पर जोर दिया। जात- पात को आपस में खत्म कर ऊंच नीच को खत्म करके समस्त सर्व हिंदू समाज को एक मंच पर आने की बात कही। सम्मेलन में वक्ताओं ने बांग्लादेश जैसे देशों में हो रहे हिंदू अत्याचारों पर भी चर्चा करते हुए इस पर खेद व्यक्त किया।

वक्ताओं ने कहा कि भविष्य में यदि भारत का हिंदू समाज एक नहीं हुआ तो हिंदू समाज पर भी खतरा उत्पन्न हो सकता है। समस्त हिंदू समाज खंड-खंड में बटा हुआ है, उसको एक साथ आने की जरूरत है। इससे हिंदू समाज का उद्धार और उत्थान होगा। सम्मेलन के आयोजन में बड़ी संख्या में युवा एवं महिलाओं की भागीदारी रही। महिलाएं कलश लेकर व्यास पीठ सभा स्थल तक पहुंची। अंत में सम्मेलन के संयोजक खेताराम प्रजापत लव कुश ने सभी का आभार प्रकट किया।

Related posts:

अब डीजे ग्रामीण न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी: परिसर कराया खाली

March 5, 2026

होली पर चंदा मांगने आए तब पता लगा घर में चोरी हुई

March 5, 2026

दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से धोखाधड़ी,केस दर्ज

March 5, 2026

होली पर युवकों ने मचाया उत्पात, गाड़ियां तोड़ी

March 4, 2026

परीक्षा देकर दोस्तों के साथ होली खेलने गया छात्र पदमसागर में डूबा

March 4, 2026

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026