Doordrishti News Logo

बाइक सवार युवक को टैंकर ने लिया चपेट में,मौत

जोधपुर,बाइक सवार युवक को टैंकर ने लिया चपेट में,मौत। शहर के कालवी प्याउ के पास में एक टैंकर चालक की लापरवाही से बाइक सवार युवक की जान चली गई। इस बारे में उसके भाई की तरफ से रातानाडा थाने में अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुुपुर्द कर दिया।

इस खबर को भी अवश्य पढ़िए-परिवार रात को दीया धूप कर निकला सुबह आए तो पता लगा लाखों के जेवर व नगदी पार

रातानाडा पुलिस ने बताया कि मामले में पीपाड़ शहर के अबकाई की ढाणी निवासी रामनिवास पुत्र ओगडराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई टीकूराम अपनी बाइक पर सवार होकर एयरपोर्ट से होते हुए बीजेएस की तरफ जा रहा था। तब कालवी प्याउ के नजदीक किसी टैंकर चालक ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया।

हादसे में उसका भाई टीकूराम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। रातानाडा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026