Doordrishti News Logo

एसयूवी को हाइड्रो ने लिया चपेट में महिला की मौत

  • उदयपुर शादी में जा रहा था परिवा
  • परिवार के तीन सदस्य घायल
  • अस्पताल में भर्ती

जोधपुर,एसयूवी को हाइड्रो ने लिया चपेट में महिला की मौत। शहर के निकट 12 मील केरू के पास मेें गलत दिशा एवं तेज गति से आ रही एक हाइड्रो क्रेन के चालक ने एसयूवी को चपेट में ले लिया। एसयूवी में सवार परिवार की एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति सहित दो अन्य घायल हो गए।

 इसे भी पढ़ें-बाइक सवार युवक को टैंकर ने लिया चपेट में,मौत

यह लोग कार में सवार होकर उदयपुर जा रहे थे,तब यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया। इस बारे में मृतका के पुत्र की तरफ से राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी गई है।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि मूलत: चूरू जिले के सरदार शहर गोकुल कुंज टाटिया कुआं के पास हाल रायगढ़ महाराष्ट्र का एक परिवार अपनी एसयूूवी लेकर शादी समारोह में उदयपुर जा रहा था। यह लोग जब 12 मील केरू के पास में पहुुंचे तब गलत दिशा से तेज गति से आई एक हाइड्रो क्रेन के चालक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में 60 साल की सुशीला देवी पत्नी लक्ष्मी नारायण शर्मा की मौत हो गई। जबकि खुद लक्ष्मी नारायण शर्मा,पुत्र यश एवं पौत्र हरीओम घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद हाइड्रो का चालक मौके से भाग गया। घटना को लेकर लक्ष्मी नारायण शर्मा के पुत्र मनोज शर्मा ने रिपोर्ट दी है। राजीव गांधी नगर पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुुपुर्द कर दिया।

Related posts:

वर्क फॉर होम के झांसे में गंवाए पौने तीन लाख रुपए

March 1, 2026

जोधपुर रेंज के नए आईजी सत्येंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

पुलिस ने विवाहित जोड़े की काउंसलिंग करवा शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 1, 2026

तंग गलियों में भागने का रास्ता नहीं मिला,पकड़े गए

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

12 वर्षों में देश ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व प्रगति की है: शेखावत

February 28, 2026

दस सेंटीमीटर चाकू के साथ युवक गिरफ्तार

February 28, 2026