Doordrishti News Logo

आचार्य विजय हंसरत्न सूरीश्वर का 101वां उपवास व महामांगलिक कार्यक्रम संपन्न

जोधपुर,आचार्य विजय हंसरत्न सूरीश्वर का 101वां उपवास व महामांगलिक कार्यक्रम संपन्न।
गौतम निधि फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को महावीर कॉम्प्लेक्स,सरदारपुरा में आयोजित पंचम गौतम निधि कलश संकलन कार्यक्रम श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बीच संपन्न हो गया।

आचार्य की 100 दिन की मौन साधना और तपस्या के समापन पर जोधपुर सहित समूचे जैन समाज में गहरी श्रद्धा और प्रेरणा का संचार किया। इस विशेष धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए सामूहिक प्रवचन और कलश संकलन जैसे आध्यात्मिक आयोजन हुए,जिनमें सभी ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम में शहर विधायक अतुल भंसाली विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने आचार्य से आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर भंसाली ने आचार्य की तपस्या की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा आचार्य की यह साधना हमारे जीवन में दृढ़ता और संयम का महत्व सिखाती है। उनके मार्गदर्शन से हमें सही दिशा में बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे सामूहिक प्रवचन से हुई,जिसमें प्रतिष्ठित मुनियों के सानिध्य में गहन आध्यात्मिक संदेशों का आदान- प्रदान हुआ। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने आचार्य के उपदेश सुने। इसके पश्चात 10:30 बजे से कलश संकलन का आयोजन किया गया,जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम संयोजक विजय छाजेड़ ने श्रद्धालुओं को धन्यवाद देते हुए कहा इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में समाज के हर सदस्य का सहयोग मिला। सभी की सहभागिता से यह कार्यक्रम सफल हुआ।

गौतम निधि फाउंडेशन ट्रस्ट ने भविष्य में भी ऐसे ही धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों का संकल्प लिया है,जिससे समाज में संयम और साधना की भावना को प्रोत्साहन मिले। आचार्य विजय हंसरत्न सूरीश्वर की तपस्या ने सभी को एक नई दिशा दी है। समापन पर सभी श्रद्धालुओं ने इस पावन अवसर के लिए ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related posts:

क्षत्रिय सरगरा महासंगठन लूणी पट्टा की नई कार्यकारिणी गठित

September 10, 2026

अंतिम क्षणों तक भाजपा प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत

September 10, 2026

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026